Advertisement Carousel
Uncategorized

बीच सड़क पर बर्थ केक काट रहे दो युवकों पर जूटमिल पुलिस की प्रतिबंधक कार्रवाई…. टीआई जूटमिल की समझाइश पर युवाओं ने मानी अपनी गलती, बोले सड़क पर बर्थ मनाने की प्रथा को करेंगे बंद….

*21 मई रायगढ़* । युवाओं में बीच सड़क पर बर्थ डे मनाने की प्रथा बढ़ती जा रही है, युवा इस दौरान सड़क पर नाच-गाना, शोर-शराबा कर बेवजह आवाजाही में व्यवधान उत्पन्न करतें है, जो उचित नहीं हैं । इस प्रकार के क्रियाकलापों पर अंकुश लगाने एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा प्रभारियों को दिए गये हैं । इसी तारतम्य में कल रात्रि नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला की उपस्थित पर टीआई जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा पुलिस कार्रवाई में व्यवधान उत्पन्न करने वाले दो युवकों पर प्रतिबंधक कार्रवाई किया गया है, ये दोनों युवक अपने साथियों के साथ बीच सड़क पर केक काटकर बर्थ डे मना रहे थे और काफी शोर मचा रहे थे पुलिस पेट्रोलिंग मौके पर समझाइश दी तो पुलिसकर्मियों से हुज्जतबाजी करने लगे ।

दरअसल कल दिनांक 20.05.2024 के रात्रि करीब 12.00 बजे थाना जूटमिल अंतर्गत छातामुड़ा बाइपास पर स्थानीय कुछ युवक सड़क के बीचों बीच केक काटकर बर्थ डे मनाते हुए काफी हो-हल्ला कर रहे थे जिन्हें जूटमिल थाने की पेट्रालिंग जाकर समझाइश दिया गया । इस दरम्यान भीड़ के बीच कुछ युवक उग्र होने लगे जिन्हें पेट्रोलिंग द्वारा थाना लाया गया । उनके पीछे-पीछे काफी युवक थाना पहुंचे । थाने में नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला एवं थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज मौजूद थे । थाना प्रभारी द्वारा पूरी जानकारी प्राप्त किये । थाना जूटमिल में पुलिस कार्रवाई में व्यवधान उत्पन्न करने वाले दो युवकों पर धारा 151/107,116 3) CrPC के तहत कार्यवाही किया गया है ।

advertisement

थाना प्रभारी ने युवाओं को सड़क पर बर्थ डे मनाने से आवाजाही में व्यवधान होने की बात कहकर सड़क पर बर्थ डे मनाने के रिवाज को बंद करने की समझाइश दिया गया । युवाओं द्वारा थाने में एक लिखित आवेदन दिया गया जिसमें उन्होंने भविष्य में सड़क पर बर्थ डे नहीं मनाना लेख किये हैं । अनावेदक ने हो हल्ला, गाली-गलौज करते बर्थ डे मनाने का इंस्टाग्राम स्टोरी अपने इंस्टा अकाउंट से डिलीट किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING