Advertisement Carousel
Uncategorized

हर्षोउल्लास के साथ आगे बढ़ रहा माध्यमिक शाला गेरवानी का समर कैंप 2024….

रायगढ़:- शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार गेरवानी संकुल के अंतर्गत माध्यमिक शाला गेरवानी में समर कैंप का आयोजन 20मई से समय 7 से 9.30 के बीच किया जा रहा है| इस समर कैंप में बच्चों के मानसिक बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है |समर कैंप के तीसरे दिन वर्ग, घन एवं पहाड़ा आदि गणितीय कौशलों को सिखाया गया साथ ही साथ कबाड़ से जुगाड़ और ई-कचरा वेस्ट मैनेजमेंट और एक्सपोजर विजिट के अंतर्गत ग्राम पंचायत गेरवानी का भ्रमण कराया गया, जहां बच्चे लोग सरपंच एवं पंचायत के विभिन्न क्रियाकलापों का अवलोकन किया एवं उत्सुकता पूर्वक जाने |

advertisement

इस समर कैंप में बच्चों का हुनर निखर रहा है और उनकी रुचि बढ़ रही है |समर कैंप को सफल बनाने में संकुल समन्वयक श्री भीखम सिंह सिदार,संकुल प्रभारी श्रीमती टी.सी.बा तथा प्रधान पाठक श्याम सुंदर राठिया एवं शिक्षक दिलेश्वर प्रसाद एवं प्रमोद नायक जी का योगदान रहा |

इस समर कैंप में शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं गांव के अन्य गण मान्य नागरिक की भी भागीदारी हो रही है |समर कैंप में बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान भी रखा जा रहा है इसी के अंतर्गत प्रतिदिन स्वल्पाहार की व्यवस्था संस्था प्रमुख द्वारा की जा रही है जिसमें फल,शरबत, ओआरएस घोल इत्यादि बच्चों को दिया जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING