Advertisement Carousel
Uncategorized

रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर कार्रवाई….. आईपीएल के सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के मैच पर सट्टा नोट कर रहे युवक को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा…. आरोपी से नकद ₹1,02,750, एक मोबाइल और लाखों का क्रिकेट सट्टा जप्त, आरोपी पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की कार्रवाई…

*24 मई रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर जिले में सट्टा-पट्टी पर अंकुश लगाने पुलिस मुखबीरों का जाल बिछाकर इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर पैनी नजर रखे हुए है । इसी कड़ी में आज सीएसपी आकाश शुक्ला द्वारा आईपीएल के Play off मैच पर क्रिकेट सट्टा की संभावना पर शहर के सभी प्रभारियों को लगातार पेट्रोलिंग कर सक्रिय मुखबीरों से सूचनाएं लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया । वहीं आज शाम थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को मुखबिर से सूचना मिली कि संजय मार्केट में दरोगा पारा का रहने वाला प्रकाश सिंह चौहान आईपीएल के सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वालों से बॉल टू बॉल क्रिकेट सट्टा मोबाइल पर नोट रहा है । सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा स्टाफ कार्रवाई के लिये संजय मार्केट रवाना किया गया । कोतवाली पुलिस की टीम ने संजय मार्केट पर प्रकाश सिंह चौहान को सट्टा पट्टी नोट करते पकड़ा जिसके कब्जे से ₹1,02,750 और एक विवो मोबाइल की जप्ती की गई है । आरोपी अपने टच स्क्रीन वाले विवो मोबाइल पर क्रिकेट सट्टा ऐप के जरिए लोगों से क्रिकेट सट्टा नोट कर रहा था जिस पर क्रिकेट सट्टा रूपयों का हिसाब लेख है, जिसका स्क्रीन शॉट सेव किया गया है । *आरोपी प्रकाश सिंह चौहान पिता लक्ष्मीनारायण चौहान उम्र 36 वर्ष साकिन जैन मंदिर के पास दारोगापारा थाना कोतवाली रायगढ़* पर थाना कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्यवाही किया गया है । नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर ऑनलाइन क्रिकेट कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रधान आरक्षक हेमन्त पात्रे दिलीप भानू, आरक्षक संदीप मिश्रा और विनोद शर्मा शामिल थे ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING