Advertisement Carousel
Uncategorized

छत्तीसगढ़ के स्वर्ग बस्तर में खत्म होगा नक्सलवाद..पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने ओपी चौधरी का वादा

रायगढ़ :- भय आतंक से मुक्ति दिलाना भाजपा की प्राथमिकता में शामिल है कश्मीर से धारा 370 हटाकर कर आतंकवाद खत्म करने वाली भाजपा अब छत्तीसगढ़ के बस्तर को लाल आतंक नक्सल वाद से मुक्त कराएगी। उक्त बाते वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राजधानी में मीडिया से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा बस्तर में अमन चैन स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त हो चुका है। बस्तर को प्रदेश का स्वर्ग बताते हुए मंत्री श्री चौधरी ने कहा आने वाले दिनों में बस्तर पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित होगा । विष्णु देव साय सरकार के नेतृत्व में नक्सली उन्मूलन के आंकड़े देते हुए विधायक रायगढ़ ओपी ने कहा पिछले 5 महीनों में ही सुरक्षा बलों ने 120 माओवादियों को मार गिराया। वही 407 नक्सलियों की गिरफ्तारी के अलावा 404 नक्सलियों ने मुख्यधारा में आने हेतु आत्मसमर्पण भी किया। ओपी ने कहा ये आंकड़े बताते है कि प्रदेश नक्सल मुक्त की राह में आगे बढ़ चुका है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING