Advertisement Carousel
Uncategorized

कार में गांजा रख कर ग्राहक का तलाश कर रहा युवक गिरफ्तार…. कार की डिक्की से 6 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने कार और गांजा किया जप्त…. जूटमिल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को भेजा जेल…..

रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री पर अंकुश लगाने पुलिस मुखबीरों को सक्रिय कर लगातार कार्यवाही कर रही है । इसी क्रम में कल शाम जूटमिल पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर छातामुडा रोड़ मिशनरीज आफ चैरीटी के आगे सड़क किनारे कार में गांजा रखकर ग्राहक तलाश रहे आरोपी को पकड़ा गया है । जूटमिल पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि छातामुडा मेन रोड़ किनारे एक सफेद रंग ओडिशा पासिंग कार में एक व्यक्ति गांजा रखा है जो बिकी करने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है । तत्काल उपनिरीक्षक अमृत साहू के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस द्वारा मौके पर घेराबंदी कर संदेही युवक को पकड़ा गया जो अपना नाम *अतिम साहू पिता परमानंद साहू उम्र 34 वर्ष सा0 ग्राम पदरपडा भगवत मंदिर के पास थाना मनमुंडा जिला बौध (उडिसा)* बताया जिसके कार की डिक्की में 6 पैकेट खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ जिसका वजन करने पर *6 किलो गांजा कीमती 72,000 रूपये* पाया गया । आरोपी से अवैध गांजा एवं *टाटा इंडिगो एस OD-15-E-4099 कीमती करीब 2,50,000 रुपए* की जप्ती कर आरोपी अतिम साहू के कृत्य पर थाना जूटमिल में धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है । गांजा रेड कार्यवाही में उपनिरीक्षक अमृत साहू, आरक्षक विकास सिंह, जितेश्वर चौहान और गौतम धांगड शामिल थे ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING