Advertisement Carousel
Uncategorized

सीसीपीएल अभ्यास के लिए पहुंची रायगढ़ लायन्स


रायगढ़ के शुभम हैं कप्तान, सचिन सहित 20 खिलाड़ी शामिल
रायगढ़। आईपीएल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रीमियल लीग का आयोजन किया जाना तय किया गया है। जिसके लिए टीमों का चयन हो चुका है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि सीसीपीएल का आयोजन 7 जून से 16 जून तक किया जाना है। इसके लिए आईपीएल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के 126 खिलाडिय़ों का चयन 6 टीम में किया गया है। इन टीमों के नाम रायगढ़ लायन्स, रायपुर राईनोज, राजनांदगांव पैंथर्स, बिलासपुर बूल्स, सरगुजा टाईगर्स व बस्तर बिसन्स रखा गया है। रायगढ़ के युवा चेहरे संजय अग्रवाल टोपी के सुपुत्र शुभम अग्रवाल आईपीएल खिलाड़ी को रायगढ़ लायन्स का कप्तान चुना गया है। शुभम अग्रवाल के अलावा युवा खिलाड़ी सचिन चौहान सहित कुल 21 खिलाड़ी चुने गए हंै।


30 से 5 जून रायगढ़ में अभ्यास सेशन
जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने जानकारी दी कि रायगढ़ लायन्स की टीम शानदार थ्री-स्टार स्थानीय होटल में रूककर 30 मई से 5 जून तक जोरदार अभ्यास करेगी। जिसमें अभ्यास के साथ-साथ, स्कील ट्रेनिंग, जीम टे्रनिंग, अभ्यास मैच का भी आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट में खास बात यह है कि सपोर्ट स्टॉफ बेहतरीन स्तर का रखा गया है। जिसमें कोच राकेश भाई वीनू भाई धूर सहायक कोच विनोद एक्का, फिजियों डॉ. आकाश दीप बादल, मैनेजर संतोष राणा एवं ट्रेनर मनीष राठौर को नियुक्त किया गया है। इनके मार्गदर्शन में यह टीम सीसीपीएल खेलेगी। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने बताया कि हमारे द्वारा टीम की व्यवस्था एवं अभ्यास के लिए विशेष तैयारी की गई है। उम्मीद है कि रायगढ़ लायन्स की टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING