Advertisement Carousel
Uncategorized

कटे हुए हाथो से राज केश्वर राजवंशी मोदी के प्रधान मंत्री बनने की खुशी में बांट रहे निशुल्क मुर्रा

रायगढ़:- ढाई दशक पहले एक दुर्घटना में हाथ गंवाने वाले राज केश्वर राजवंशी सोनी मुर्रा वाले आज मोदी के तीसरी बार प्रधान मंत्री बनने की खुशी में शहर वासियों को निःशुल्क मुर्रा खिला रहे है। दुर्घटना में सोनी का हाथ कट गया था लेकिन उन्होंने हिम्मत नही हारी और पांच सदस्यों वाले इस परिवार ने कभी अपने आंसू लोगो को नहीं दिखाए और जीवन के संघर्ष का सफर स्वयं तय करने का निर्णय लिया। मोदी जी का व्यक्तित्व एक आम आदमी को भी किस तरह प्रभावित कर सकता है सोनी मुर्रा वाला इसकी बानगी है । कर्ज लेकर अपने बेटे पढ़ने हेतु भिलाई भेजने वाले सोनी आज निः शुल्क मुर्रा सिर्फ इसलिए खिला रहे है क्योंकि मोदी जी राजनीति के जरिए देशवासियों की सेवा कर रहे है।ढाई दशक से रोजाना शाम मुर्रा बेचने का काम करने वाले सोनी जी का यह मानना है कि मोदी जी ही देश को तरक्की की राह में ले जा सकते है। उनकी दुकान में आने वाले ग्राहक भी मोदी जी एवम ओपी चौधरी के व्यक्तित्व में बारे में चर्चा करते है यह सब सुनकर उन्हें अच्छा लगता है। ओपी चौधरी जी ने बहुत मुश्किल से पढ़ाई की ओर कलेक्टर बने है और वे हमेशा युवाओं को पढ़ने में लिए बोलते है उनके बेटे और बेटी भी मोदी और ओपी से बहुत प्रभावित रहते है इसलिए उन्होंने आज मुर्रा निशुल्क खिलाने का स्वत निर्णय लिया है। मोदी जी को प्रधान मंत्री बनाने के लिए राधेश्याम राठिया को शहर वासियों ने भरपूर सहयोग किया है इसलिए मोदी जी प्रधान मंत्री बने है । इस खुशी में वे मुर्रा खिला रहे है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING