Advertisement Carousel
Uncategorized

मोदी के पुनः प्रधान मंत्री बनने की खुशी में आज सजन चाट हुआ निःशुल्क

रायगढ़ :- मोदी जी के तीसरी बार प्रधान मंत्री बनने की खुशी का इजहार लोग अपने अपने तरीके से कर रहे इस क्रम में आज हटरी चौक में 1964 से स्थित सजन चाट भंडार मोदी जी के प्रधान मंत्री बनने की खुशी में आम जनता के लिए निःशुल्क कर दिया गया। शिबू एवम सोनू के पिता सजन महाराज मोदी जी के पुनः प्रधान मंत्री बनने पर बेहद खुश है और शहर वासियों को मोदी समर्थन पर मुफ्त में गुप चुप और चाट खिला रहे है। सजन महाराज ने कहा मोदी जैसा नेता कोई दूजा नही है और ओपी चौधरी की कार्यशैली भी मोदी की ही तरह आम जनता के लिए समर्पित है।उनके दुकान में हर वर्ग में लोग आते है विशेष कर महिलाए युवतियां मोदी और ओपी की काबलियत के बारे में खुलकर चर्चा करते है। मोदी जी का जीवन जन सेवा के लिए समर्पित है वे जनता के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। आम आदमी को इन दोनो नेताओं से जी जान से मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। मोदी जी की जीत को देशवासियों के सपनो की जीत बताते हुए सजन महाराज कहते है कि मोदी जी की कार्यशैली से वे बेहद प्रभावित है और उनके दीर्घायु की कामना करते है। राम मंदिर के लिए किए गए प्रयासों के सवाल पर सजन महाराज भावुक होकर कहते है वर्षो की तपस्या राजनीति के इस महामानव ने पूरी कर दी । राम मंदिर का सपना जीते जी पूरा हुआ ये सौभाग्य है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING