Advertisement Carousel
Uncategorized

मोदी जी को तीसरी बार प्रधान मंत्री बनाए जाने की खुशी में फ्री खिलाने वाले व्यवसाईयो के प्रति ओपी ने आभार जताया

रायगढ़ :- नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधान मंत्री बनाए जाने की खुशी में शहर के लघु व्यवसाइयो द्वारा फ्री में चाट गुपचुप चाय पोहा मुर्रा खिलाये जाने पर ओपी चौधरी द्वारा आभार व्यक्त किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस संबंध की जानकारी आने के बाद विधायक एवम मंत्री श्री ओपी ने सोशल मंच में साझा करते हुए कहा जलाराम नमकीन, लाला चाय,सजन चाट, सोनी मुर्रा वाले छोटे लघु व्यवसाईयो द्वारा अपनी सामग्री निःशुल्क वितरण की गई। यह सब मोदी जी के नेतृत्व में प्रति अटूट विश्वास का प्रतिबिंब है। रायगढ़ के भाई राज केश्वर राजवंशी जी के हौसले को ओपी ने सलाम करते हुए कहा दुर्घटना में हाथ खोने के बाद भी हौसला नहीं खोने को यह अनोखी मिशाल है ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा दाई होते है। मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ वासियों के मोदी जी के प्रति प्रेम, स्नेह और आत्मीयता के लिये आभार भी व्यक्त किया। भाजपा के प्रति आप सभी के प्रेम के सामने स्वय को नतमस्तक करते हुए ओपी ने कहा रायगढ़ में मोदी प्रेम की यह अनोखी मिशाल है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING