Advertisement Carousel
Uncategorized

मीसाबंदियों हेतु लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि जारी:- ओपी

रायगढ़ : मीसा बंदियों को छत्तीसगढ़ का लोकतंत्र सेनानी बताते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि के भुगतान हेतु बजट आबंटन आदेश जारी करने की जानकारी सोशल मंच में साझा की है। तात्कालिक भूपेश सरकार द्वारा 28 जनवरी 2019 से ही लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में जारी होने वाली इस निधि पर दुर्भावना पूर्वक रोक

advertisement

लगा दी गई थी। विष्णु देव साय सरकार ने लगी रोक को हटाते हुए पुनः बहाल करने हेतु 7 मार्च 2024 को अधिसूचना जारी किया था। अधिसूचना दिनांक से लंबित भुगतान के लिए सरकार ने बजट आबंटन का आदेश भी जारी कर दिया है। आपातकाल के दौरान जनतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए महान विभूतियों के संघर्ष को प्रेरणादाई बताते हुए वित्त मंत्री ओपी ने कहा मीसा बंदियों का सम्मान विष्णु देव साय सरकार की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING