Advertisement Carousel
Uncategorized

चरण दास महंत द्वारा ओपी को गंवइहा बताना छत्तीसगड़िया का अपमान:-प्रवीण द्विवेदी….बेलगाम जुबान…चरण दास महंत पर उम्र हावी हो रही

advertisement

रायगढ़ :- कांग्रेसी नेता चरण दास महंत द्वारा ओपी चौधरी को गंवइहा कहे जाने कर भाजयुमो महामंत्री महामंत्री प्रवीण द्विवेदी ने इसे छत्तीससगढ़ियो का अपमान बताते हुए कहा इस तरह ओछी बयान बाजी साबित करती है कि वयोवृद्ध कांग्रेस नेता चरण दास महंत पर अब धीरे धीरे उम्र हावी होने लगी है । आराम की सलाह देते हुए युवा भाजपा नेता प्रवीण द्विवेदी ने कहा लोकसभा चुनाव के दौरान पहले भी वे प्रधान मंत्री मोदी के सर पर लाठी मारने का आपत्ति जनक बयान दे चुके।प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी की शालीनता को गंवइहा बताया जाना छत्तीसगढ़ की ग्रामीण सभ्यता एवं संस्कार का अपमान है। ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े ओपी चौधरी ने पिता के मृत्यु के बाद अनुकम्पा नौकरी का त्याग कर संघर्ष का मार्ग चुना और सरकारी स्कूल पढ़ते हुए वे प्रदेश के सफल कलेक्टर भी बने । कलेक्टर रहने के दौरान भी उन्होंने आम जनता से जुड़े बहुत से ऐसे काम किए जो आज मील के पत्थर साबित हो रहे है। युवा नेता ने चरण दास महंत को स्मरण कराते हुए कहा उनकी पार्टी के प्रधान मंत्री रहे मन मोहन सिंह ने भी उत्कृष्ठ सेवा कार्य के लिए ओपी चौधरी को सम्मानित किया। चरण दास महंत इस सम्मान से कितना इत्तेफाक रखते है यह आम जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए। भगवान भरोसे चुनाव लड़ने जैसा बयान देने वाले चरण दास महंत को गांधी परिवार एवम कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं रहा। कांग्रेस पार्टी ओपी चौधरी से विद्वेष रखती है क्योंकि बतौर विपक्ष ओपी चौधरी के सशक्त विरोध की वजह से कांग्रेस छत्तीसगढ़ की सत्ता से बेदखल हुईं है। भूपेश सरकार ने सत्ता रहते कोल माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने पर ओपी चौधरी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया। कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने वाले ओपी चौधरी को गंवइहा बताने वाले चरण दास महंत को अपने बयान को वापस लेते हुए माफी मांगनी चाहिए।महंत का यह बयान ग्रामीण परिवेश के प्रति हीन भावना दर्शाता है। ओपी चौधरी को गंवइहा बताकर ग्रामीण जनता का अपमान करने वाले चरण दास महंत को प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ और भारत की आत्मा गांवों में ही बसती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING