Advertisement Carousel
Uncategorized

आयुर्वेद विभाग की योजनाओं से लाभान्वित हो रही ग्रामीण क्षेत्र की जनता

रायगढ़:- आयुष संचालक इफ्फत आरा के मार्गदर्शन पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ मीरा भगत की पहल से विकास खंड पुसौर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर बुनगा में प्रति माह विभिन्न विभागीय गतिविधियां
संचालित की जा रही है जिससे ग्रामीण क्षेत्र की जनता को विभागीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिला मुख्यालय के आस पास गांवों में निशुल्क डॉ अजय नायक के द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविरो के जरिए जरूरत मंद ग्रामीण मरीजों का इलाज कर मुफ़्त दवाईया दी जा रही है। दवाओं के परामर्श के साथ साथ रोगों के निदान

advertisement

हेतु आवश्यक परहेज का परामर्श भी दिया जा रहा है। आर्युवेद से जुड़ी दवाईया खान पान परहेज करने पर ज्यादा कारगर होती है।मौसम के अनुसार खान पान आहार विहार दिनचर्या प्राकृतिक चिकित्सा का अंग है इस संबंध में
ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है । शिविरो के जरिए रनभाटा में 61, जिलाडी मे 46, बारडोली में 89, बोदा में 101, रायपाली में 74 रोगियों को निःशुल्क चिकित्सा का लाभ मिला। शिविरो के जरिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक संसाधन मुहैया कराए जा रहे है। जिससे चिकित्सक अपने अपने क्षेत्र में ग्रामीणों को सेवाओं का लाभ दे रहे है। इन शिविरो में मरीजों

को निःशुल्क दी जाने वाली आर्युवेद दवाएं गुणवत्ता युक्त,शास्त्रोक्त एवम पेटेंट औषधिया है।आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि बुनगा में प्रति माह जीवन शैली में बदलाव एवम सत्र औषधीय पौधों की जानकारी मितानीन प्रशिक्षण नियमित योगाभ्यास सत्र एनसीडी स्क्रीनिंग एवम अन्य गतिविधी का आयोजन किया जा रहा है।आयोजन को सुचारू रूप से संचालन हेतु फार्मासिस्ट भोज कुमार मालाकार, राजेश साव, ग्रहण मैत्री, श्रीमति प्रेम बाई मैत्री, पदमा मेहर, चंद्रिका सिदार, अरुणा चौहान, सविता गुप्ता, निंद्रा साव इत्यादि मितानिनों का सक्रिय योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING