Advertisement Carousel
Uncategorized

कोल्ड ड्रिंक गोदाम का ताला तोड़कर सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार….. आरोपियों से इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एल्यूमीनियम सीढ़ी जप्त, कोतवाली पुलिस की कार्यवाही…..

रायगढ़* । कल दिनांक 12.06.2024 को सुभाष चौक निवासी राघव रतेरिया (28 साल) द्वारा थाना कोतवाली में आवेदन देकर अंश होटल के पीछे रामभांठा स्थित उनके गोदाम से 08 जून की रात्रि अज्ञात चोर द्वारा सरिया, लोहे का गेट, वेट मशीन, अल्युमीनियम की सीढी, वेस्टर्न वीसी कूलर फ्रिज चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया, आवेदन पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 357/2024 धारा 457, 380 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । आज माल मुल्जिम पतासाजी दौरान मुखबिर सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा रामभांठा पुलिया के पास दो लड़कों को चोरी की इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ पकड़ा गया है । दोनों लड़कों ने कुछ दिनों पहले अंश होटल के पीछे एक गोदाम से तराजू, सीढी, लोहा चोरी करना बताया गया, जिन्हें थाना लाकर मेमोरेंडम बयान लिया गया । आरोपी करण यादव और बजरंग यादव उर्फ विशाल यादव ने 8 जून की रात अंश होटल के पीछे गोदाम का ताला तोड़कर गोदाम से इलेक्ट्रॉनिक तराजू, सीढी, चुराना बताये । आरोपियों से इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा अल्युमिनियम की सीढ़ी (टुकडों में) जप्त किया गया है । आरोपियों ने चोरी का कुछ सामान फेरी कर कबाड़ खरीदने वाले कबाड़ी को बेचना बताये है । आरोपी (1) करण यादव पिता कैलाश यादव उम्र 28 साल निवासी ढिमरापुर चौक छाबड़ा सेल्स के सामने थाना कोतवाली रायगढ़ (2) बजरंग यादव उर्फ विशाल यादव पिता राजेंद्र यादव उम्र 18 साल निवासी जगतपुर रामभांठा अंश होटल के पीछे थाना कोतवाली रायगढ़ को नकबजनी के अपराध में गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । माल मुल्जिम पतासाजी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रधान आरक्षक हेमंत पात्रे, आरक्षक मनोज पटनायक, बनारसी सिदार की अहम भूमिका रही है ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING