Advertisement Carousel
Uncategorized

राम बाई की पगड़ी रस्म के दौरान लेंध्रा परिवार के दुख में शामिल हुई राजधानी

रायगढ़:- राजधानी रायपुर में राधेश्याम लेंध्रा की माता राम बाई की पगड़ी रस्म के दौरान आज रायपुर वासी लेंध्रा परिवार के दुख में शामिल हुए और मृतात्मा को ईश्वर के चरणों में स्थान मिलने की कामना की। अग्रसेन धाम में।आयोजित पगड़ी रस्म में दौरान सूबे के मंत्री विधायक विपक्ष के नेता विधायक प्रशासनिक अधिकारी सामाजिक धार्मिक व्यापारिक खेल संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारी सहित मीडिया से जुड़े संपादक सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए और लेंध्रा परिवार को

advertisement

ढांढस बंधाया। आज उनके परिवार जनों के सामने राधेश्याम की पगड़ी रस्म पूरी की गई। भीगी पलकों से बजरंग सुनील संजय लेंध्रा ने अपनी दादी राम बाई से अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। बजरंग सुनील लेंध्रा ने बताया हमारे परिवार के लिए दादी मां संस्कारो की वट वृक्ष की तरह थी इस वृक्ष की शीतल

छाया में सभी शुभ कार्य संपन्न होते रहे उनकी कमी हमे सदा खलती रहेगी। रायगढ़ की शोक सभा एवम राजधानी के पगड़ी रस्म में सभी लोग शामिल हुए और दुख की इस घड़ी में हमे हिम्मत दी। आप सभी का यह संबल पूरे परिवार के लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा ।

दिवंगत आत्मा की सद्गति के लिए ओपी चौधरी ने की प्रार्थना

राजधानी के अग्रसेन धाम में आयोजित राम बाई की पगड़ी रस्म में ओपी चौधरी ने शामिल होने की जानकारी सोशल मंच में साझा करते हुए दिवंगत आत्मा की सद्गति के लिए भगवान से प्रार्थना करते की। लेंध्रा परिवार जनों से मुलाकात करते हुए दुख की इस घड़ी में परिवार जनों ढांढस बंधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING