Advertisement Carousel
Uncategorized

सीसीपीएल का आयोजन रहा ऐतिहासिक=रामचंद्र शर्मा सीसीपीएल फाईनल में शामिल हुए सचिव रामचन्द्र

रायगढ़ :जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के फाइनल में राजधानी रायपुर के वीरनारायण सिंह स्टेडियम में शामिल हुए। सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि स्टेट क्रिकेट के इतिहास में सीसीपीएल का आयोजन एक एतिहासिक यात्रा की शुरूआत माना जाएगा। बलदेव सिंह भाटिया के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की शुरूआत हुई थी। जो उनके व उनकी टीम की मेहनत से

सफलता के नए सोपान निरंतर गढ़ रही हैं। इसी तारतम्य में सीसीपीएल का आयोजन शानदार तरीके से सफल रहा। जिला क्रिकेट संघ सचिव रामचन्द्र शर्मा सहित अनेक खेल प्रेमियों ने इस फाइनल प्रतियोगिता में उपस्थित होकर, सहभागिता कर फाइनल के रोमांच का आनंद लिया। सचिव रामचन्द्र शर्मा ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में सीसीपीएल सफलता के नए आयाम छूएगा।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING