Advertisement Carousel
Uncategorized

जूटमिल पुलिस की तत्परता से भटके बच्चे मिले माता-पिता से, सोशल मीडिया पर गुम बच्चों की खबर वायरल होने के बाद परिजन पहुंचे थाने….टीआई जूटमिल ने गुम बच्चों को किया परिजनों के सुपुर्द, बच्चों की सुरक्षा की दी समझाइश….

*18 जून रायगढ़* । आज दोपहर थाना जूटमिल में स्थानीय युवक दो छोटे बच्चे (उम्र करीब 02 और 03 साल) को मिट्ठूमुडा के पास मेन रोड में कड़कती धूप में रोते हुआ देखकर थाना जूटमिल लाकर टीआई मोहन भारद्वाज को गुम बच्चों के संबंध में जानकारी दिया गया । थाना प्रभारी द्वारा गुम बालकों की सूचना को गंभीरता से लेते हुए गुम बच्चों के वारिसान की पता तलाश के लिए सोशल मीडिया पर गुम बच्चों के डिटेल शेयर किया गया तथा जूटमिल पेट्रोलिंग दोनों गुम बच्चों वाहन में मिट्ठूमुडा और आसपास के वार्डों में ले जाकर बच्चों के वारिसान का पता लगा लगाया गया । बच्चों के परिजनों का पता नहीं चला । सोशल मीडिया पर गुम बच्चों की खबर वायरल होने पर एक महिला व पुरूष थाना जूटमिल पहुंचे और गुम बच्चों के माता-पिता होना बताये । थाना प्रभारी द्वारा उनका और बच्चों के आधार कार्ड से उनका पहचान किया गया और पूछताछ किये । महिला बताई कि वे दोनों बच्चों को घर में सुलाकर अस्पताल गए थे, बच्चे कब घर से निकाल कर मेन रोड़ पर चले गए उन्हें पता नहीं चला । मोबाइल पर खबर देखकर पता चला और थाने आये । थाना प्रभारी द्वारा बच्चों के माता-पिता को बच्चों की देखरेख और सुरक्षा में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत देकर बच्चों को सुपुर्द किया गया है ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING