Advertisement Carousel
Uncategorized

थवाईत महिला समाज की अध्यक्ष बनीं दिशा – उमेश थवाईत


रायगढ़ – – थवाईत महिला समिति का निर्वाचन विगत 16 जून को सर्व सम्मति से किया गया। जिसमें समस्त थवाईत महिला समाज की सभी महिलाओं द्वारा चुनाव में अपने मताधिकार किया व सर्वाधिक मतों से दिशा थवाईत विजय प्राप्त कीं।
अध्यक्ष दिशा थवाईत के व्यक्तित्व की खासियत – – वहीं मिलनसार दिशा थवाईत छुई खदान के गौटिया स्व बिहारी राम महौबिया व उनकी अर्द्धागिंनी स्व श्रीमति शांतिदेवी महौबिया की छोटी सुपुत्री और शहर के बेहद मिलनसार व्यक्तित्व के धनी खगेश्वर थवाईत के सुपुत्र उमेश थवाईत (रोटरी क्लब के पूर्व

अध्यक्ष व क्लब के वर्तमान अस्सिटेंट गर्वनर) की अर्धांगिनी हैं। मृदुभाषी दिशा थवाईत के व्यक्तित्व की खासियत यह है की इनकी प्रारंभिक शिक्षा छुई खदान में हुई इसके पश्चात इन्होंने स्नातक व स्नातकोत्तर रायपुर गर्ल्स कॉलेज से कीं। वहीं कॉलेज में एनएसएस की सर्वश्रेष्ठ छात्रा भी चुनीं गई थीं। वहीं स्कूल से कॉलेज स्तर तक सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिनिधित्व कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाईं साथ ही इसके अतिरिक्त इनको

advertisement

कुकिंग, बेकिंग, पार्लर, फोटोग्राफी में भी विशेष दक्षता है। वहीं इन्होंने कम्प्यूटर में डिप्लोमा भी हासिल किया है। साथ ही वे अपने माता-पिता से सभी से समानता का व्यवहार एवं जीवन में आगे बढ़ते रहने का ज्ञानार्जन ली हैं। जिसका पालन हमेशा पवित्र मन से करती हैं। वहीं अब अपने हमसफर उमेश थवाईत के सानिध्य में समाज की सेवा कर जीवन के हर पल को और भी यादगार बना रही हैं। वहीं इनकी सुपुत्री प्रांजना व स्परिहा भी इनसे मार्गदर्शन लेकर अपने जीवन में सफलता की ओर अग्रसर हैं।

इनको मिली जिम्मेदारी – – थवाईत महिला समाज के चुनाव में अध्यक्ष पद श्रीमती दिशा – उमेश थवाईत, उपाध्यक्ष श्रीमती विनीता – सुनील थवाईत कोषाध्यक्ष श्रीमती सीता – राजेश थवाईत व सचिव श्रीमती अनुश्री – प्रकाश थवाईत को जिम्मेदारी मिली है। जिनके विशेष मार्गदर्शन में सामाजिक जनहित के अनेक कार्यों को अब नव्यता व भव्यता दी जाएगी। वहीं सभी नवीन पदाधिकारियों को थवाईत महिला समाज की

सभी सदस्यों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। वहीं थवाईत महिला समाज को संगठित करने में अध्यक्ष दिशा थवाईत, उपाध्यक्ष विनिता थवाईत, सचिव अनुश्री थवाईत, सीता थवाईत, श्रीमती उमा व मालती थवाईत, निधि थवाईत, शालिनी थवाईत, गीता थवाईत, योगिता थवाईत, माया थवाईत, संतोषी थवाईत, दीप्ति, नेहा ललिता, प्राची, मीरा स्वीटी, सुलोचना, शारदा, नीतू, सुलोचना, पद्मा, उषा, मंजू श्री, की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING