Advertisement Carousel
Uncategorized

हरियाणा राज्य के सोनीपत में आयोजित नीति बूटकैम्प के 8 वें संस्करण में बतौर वक्ता शामिल होंगे ओपी चौधरी….तीस वर्ष से अधिक विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त नीति सुपरस्टार 15 दिनों तक 100 घंटे से अधिक बौद्धिक अन्वेषण से करेंगे गहन नीतियो का अध्ययन….आयोजन से देश के लिए भावी नेताओं की पीढ़ी तैयार होगी

advertisement

रायगढ़:-छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी हरियाणा के सोनीपत में ऋषिहुड विश्वविद्यालय में आयोजित नीति बूटकैम्प के 8 वें संस्करण में बतौर वक्ता 25 जून मंगलवार को शामिल होंगे। सोशल मंच मे आयोजन के संबध जानकारी साझा करते हुए ओपी चौधरी ने कहा सबसे कम उम्र के प्रशासनिक अधिकारियों में एक मंत्री तक अपनी यात्रा का संस्मरण साझा करूंगा। गत वर्ष भी आयोजन के दौरान विशेषज्ञों, चिकित्सकों और छात्रों के साथ जुड़ने में आनंद की अनुभूति हुई थी। मंत्री श्री चौधरी ने पुनः देश के भविष्य के नीति निर्माताओं को प्रेरित और परामर्श देने हेतु उत्सुकता जताई है। ओपी चौधरी ने भी कहा ऐसे आयोजन हेतु वे स्वयं प्रतीक्षा रत है। विज़न इंडिया फ़ाउंडेशन द्वारा यह आयोजन 2015 में शुरू किया गया। पॉलिसी बूटकैंप भारत की सार्वजनिक नीति और शासन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर केंद्रित 15 दिवसीय प्रीमियर आवासीय बूटकैंप है। वर्तमान में अपने 8वें संस्करण में पॉलिसी बूटकैंप विभिन्न क्षेत्रों में महत्वाकांक्षी सार्वजनिक नेताओं और नीति उत्साही लोगों के लिए एक लॉन्चपैड के रूप में कार्य करता है। पॉलिसी बूटकैंप को समग्र शिक्षण अनुभव और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए सावधानीपूर्वक क्यूरेट किया गया है ताकि देश के लिए भावी नेता तैयार हो सके। तीस वर्ष से अधिक विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त नीति सुपरस्टार 15 दिनों तक गहन नीति अध्ययन करते है जिसमे लगभग 100 घंटे से अधिक बौद्धिक अन्वेषण होता है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रदेश से ओपी चौधरी बतौर वक्ता शामिल होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING