Advertisement Carousel
Uncategorized

उषा ईश्वर लाल चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अच्छी शिक्षा हेतु तीन छात्रों को आर्थिक मदद

रायगढ़ :- शक्ति गुड़ी चौक स्थित
आदर्श बाल मंदिर में आयोजित समारोह के दौरान उषा ईश्वर लाल चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अच्छी शिक्षा हेतु तीन छात्रों को आर्थिक मदद दी गई। ट्रस्ट के जरिए बाल मंदिर के छात्र गीतेश्वर सिंह सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र अनुराधा सिंह,ओपी जिंदल स्कूल
के विद्यार्थी आराध्या गुप्ता, को आर्थिक मदद हेतु सहायता राशि प्रदान की गई। विदित हो की सरस्वती शिशु मंदिर में लंबे समय तक सेवा देने वाली शिक्षिका उषा चौहान द्वारा जीवन पर्यंत की कमाई की राशि बच्चो को पढ़ने हेतु प्रोत्साहित करने हेतु देने का निर्णय लिया गया है इसके लिए ट्रस्ट का गठन किया गया है जिसमे मुख्य ट्रस्टी सुश्री उषा चौहान, ट्रस्टी श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल ,अजय अग्रवालअजय मेडिकोज एवम अनमोल टांक एवम सहायक के रूप में सीए आलोक अग्रवाल शामिल है। बाल मंदिर में आयोजित समारोह के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती कृष्णा सारस्वत ,अध्यक्ष महिला मंडल,सेठ किरोड़ीमल आदर्श बाल मंदिर एवम,विशिष्ठ अतिथि डॉ प्रशांत सक्सेना, आरोग्य संजीवनी के प्रख्यात चिकित्सक की मौजूदगी में छात्र वृति स्वरूप चेक सौंपा गया। इस दौरान विशिष्ठ अतिथि डॉ प्रशांत सक्सेना द्वारा ट्रस्ट से लाभान्वित छात्रों को चिकित्सालय में निः शुल्क जांच की सुविधा दिए जाने की घोषणा भी की। तीन माह पहले गठित ट्रस्ट द्वारा पूर्व में भी एक बच्ची को पढ़ाई हेतु आर्थिक मदद का चेक सौंपा गया था।आयोजन के दौरान गुजराती समाज अध्यक्ष हेमंत भाई चावड़ा,गुजराती युवा मंडल अध्यक्ष चंदन टांक,उपाध्यक्ष महिला मंडल,बाल मंदिर रायगढ़ श्रीमती पूनम चोपड़ा सचिव,महिला मंडल बाल मंदिर श्रीमती हर्षा अग्रवाल,
कोषाध्यक्ष ,महिला मंडल, बाल मंदिर श्रीमती हेमा शाह,पूर्व आचार्य सरस्वती शिशु मंदिर,
सुशील प्रधान ,श्रीमती रमा पटेल , प्रधान पाठिका ,आदर्श बाल मंदिर सहित बाल मंदिर से जुड़े समस्त शिक्षक ,शिक्षिकाए और पालक गण की मौजूदगी रही।कार्यक्रम संचालन के दौरान डॉ पियूष चौबल ने कहा उषा ईश्वर लाल चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट शिक्षा के क्षेत्र में बच्चो को प्रोत्साहित करने के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING