Advertisement Carousel
Uncategorized

शहर में तीन मीना बाजार लगने की सुगबुगाहट…सावित्री नगर में लगा मीना बाजार तो होगा बड़ा आंदोलन…आमरण अनशन की भी तैयारी..जिला प्रशासन अनुमति देने के पहले…?..कैसे लगता है यहां जाम देखिए विडियो और एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर..

रायगढ़…पिछली दफा मीना बाजार को अनुमति देने के लिए जिला प्रशासन ने तमाम कायदे कानून को ताक पर रख दिया था।मामला हाई कोर्ट तक जा पहुंचा था।इस मर्तबा भी सावित्री नगर में लगने वाले मीना बाजार को लेकर विरोध होना शुरू हो गया है।बता दें की सावित्री नगर के लिए इस बार भी एक मीना बाजार संचालक ने अनुमति मांगी है।लेकिन वहां मीना बाजार लगने के बाद बड़ी आबादी को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है।इसलिए वहां के बाशिंदे इस बार भी सावित्री नगर में मीना बाजार लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं।

advertisement

उल्लेखनीय है की संकरी गलियां होने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी ट्रैफिक की होती है।साथ ही भीड़ ज्यादा हो जाने के बाद किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी होने से पीड़ित की जान जाने का खतरा हरदम बना रहता है।उल्लेखनीय है की रैक प्वाइंट,रेलवे ट्रैक और बोगदा पुलिया होने की वजह से भी बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा हमेशा बना रहता है।इसलिए मोहल्लेवासियों ने इस बार भी मीना बाजार का विरोध करने का मन बना लिया है।स्थानीय निवासियों ने बताया की मीना बाजार को जिला प्रशासन शहर से थोड़ा बाहर शिफ्ट कर दे,अगर सावित्री नगर में किसी भी परिस्थिति में मीना बाजार को अनुमति दी गई तो बड़े जन आंदोलन के साथ साथ आमरण अनशन भी किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING