Advertisement Carousel
Uncategorized

चार्टेड अकाउंट्स दिवस पर वित्त मंत्री ओपी ने दी सभी चार्टेड एकाउंटेंट को बधाई

रायगढ़ :- चार्टेड अकाउंट्स दिवस पर सूबे के वित्त मंत्री एवम विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने प्रदेश के सभी चार्टेड एकाउंटेंट को वित्तीय सजगता और पारदर्शिता का प्रतीक बताते हुए बधाई प्रेषित की है। सोशल मंच में बधाई संदेश साझा करते हुए मंत्री श्री चौधरी ने चार्टेड एकाउंटेंट के योगदान को अमूल्य बताते हुए वित्तीय स्थिरता हेतु उनके कार्यों को अविस्मरणीय बताया।सभी चार्टेड एकाउंटेंट को राष्ट्रीय एवं आर्थिक विकास की धुरी बताते हुए मंत्री श्री चौधरी ने कहा राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के जरिए देश के वित्तीय और आर्थिक विकास में सी ए और एकाउंटिंग पेशेवरों के अमूल्य योगदान को हम हृदय से स्वीकार करते है। देश में हर साल 1 जुलाई को आयोजित होने वाला राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) दिवस 1949 में भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) की स्थापना का प्रतीक है। यह दिन भारत में लेखा और वित्त समुदाय के लिए अत्यधिक महत्व रखता है। यह दिन आर्थिक और वित्तीय पारिस्थितियो के तंत्र को आकार देने में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की महत्वपूर्ण भूमिका को खुले दिल से स्वीकार करता है। आजादी के बाद 1949 में संसदीय अधिनियम के माध्यम से स्थापित भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) को देश दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा पेशेवर संगठन होने का गौरव हासिल है। यह संस्थान जनहित में भारतीय अर्थव्यवस्था की सेवा करने की एक मजबूत परंपरा का निर्वहन कर रहा है। इससे जुड़े लोग न केवल आडिट बल्कि कराधान, लेखा, वित्तीय विश्लेषण, जोखिम प्रबंधन और कॉर्पोरेट कानून जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कर व्यापार जगत की गतिविधियों को सुगम बना रहे है। वित्त मंत्री ओपी ने इस दिन विशेष पर चार्टर्ड ऐकाउंटेंट्स के कार्यों के प्रति समर्पण, विशेषज्ञता और नैतिक मानकों के लिए आभार व्यक्त भी किया है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING