Advertisement Carousel
Uncategorized

रायगढ़ के दो कोल व्यापारियों के बीच ओडिशा में चली कई राऊंड गोलियां…गैंगवार में चार घायल.. एक की हालत गंभीर…पढ़िए पूरी ख़बर…

रायगढ़… कोल व्यवसाय में पार्टनरशिप को लेकर हुए विवाद में रायगढ़ के दो कोल कारोबारियों के बीच कल शाम सुंदरगढ़ जिले के गर्जनाबहाल में कई सौ राउंड फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है की दोनों ही गुट रायगढ़ के हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक लंबे अर्से से रायगढ़ के दोनों कोल कारोबारियों के बीच ओडिशा गर्जना बहाल में स्थित कोलवाशरी के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा था।इसी विवाद के परिणामस्वरूप रायगढ़ के ही एक गुट ने कोलवाशरी में कब्जा जमाकर ताला बंद कर दिया था। जानकारी मिलने के बाद रायगढ़ के ही दूसरे गुट के लोग गाड़ियों में भरकर हथियारों से लैस होकर ओडिशा स्थित कोलवाशरी पहुंच गए,जहां ओडिशा के गुर्गों के सहारे एक गुट ने पहले से ही वाशरी पर कब्जा जमा रखा था। आमने सामने होने के बाद दोनों ही गुटों में गोलियां चलने लगी,इस पूरी वारदात में चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिल रही है।घायलों में से एक ओडिशा निवासी युवक की हालत चिंताजनक बतलाई जा रही है।सभी घायलों को रायगढ़ के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING