Advertisement Carousel
Uncategorized

नेशनल लेवल कत्थक चैंपियनशिप में अनन्या अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाया

रायगढ़ 9 जुलाई : कृष्ण ललित कला महाविद्यालय द्वारा प्रदेश की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय कथक नृत्य प्रतियोगिता कौशल महोत्सव का आयोजन किया। प्रतियोगिता में देशभर से सैकड़ो प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में रायपुर कृष्णा पब्लिक स्कूल की छात्रा अनन्या अग्रवाल ने भी हिस्सा लिया था और अपनी शानदार प्रस्तुति देते हुए राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अनन्या अग्रवाल रायपुर आतिश अग्रवाल व कृष्णा अग्रवाल की बड़ी सुपुत्री एवं प्रकाश निगानिया की भांजी है। वह शुरू से ही मेधावी छात्र रही है। खेल एवं नृत्य के क्षेत्र में उनकी एक अलग रुचि है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उन्होंने अपनी कला का जौहर मनवाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING