Advertisement Carousel
Uncategorized

स्कूल गेम्स क्रीड़ा के तहत बाक्सिंग मैच का सफल आयोजन संपन्न….बॉक्सिंग एसोसिएशन की मांग पर विधायक रायगढ़ ओपी ने की बॉक्सिंग रिंग हेतु मदद का वादा

advertisement

रायगढ़ :- जिले में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन नटवर स्कूल में संपन्न हुआ। 20 जुलाई शुक्रवार को नटवर स्कूल में स्कूल गेम्स शाला क्रीड़ा के तहत 14 वर्ष 17 वर्ष 19 वर्ष के कम आयु के बच्चो के मध्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के संबध में जानकारी देते हुए बताया गया सी एस राजेश बॉक्सिंग एसोशियेशन की मांग पर विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने बॉक्सिंग रिंग हेतु आर्थिक मदद देने का वादा किया है विधायक की इस पहल से सभी खिलाड़ियों में उत्साह है उन्हीने इस पहल के लिए वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया है। प्रतियोगिता हेतु बॉक्सिंग बाउट स्कूल गेम्स इंचार्ज जीवन लाल नायक, ब्लॉक इंचार्ज अबिद सबरी, नटवर स्कूल के पी. टी.आई.अभिषेक गुप्ता, पूर्व बॉक्सर रमेश कुमार सिन्हा एवम कोच रिकेश नांबियार का सराहनीय मार्गदर्शन रहा। स्कूली खेलो में आज ब्लाक स्तर के बॉक्सिंग मैच पूरे हुए ।प्रतियोगिता में रिकेश नांबियार कॉच के नेतृत्व में नटवर स्कूल सैंट टेरेसा स्कूल कृष्णा पब्लिक स्कूल सहित किरोड़ीमलनगर के बच्चो ने भाग लिया। रायगढ़ जिले के स्कूल गेम्स शाला बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2024 में ब्लॉक लेवल में सेंट टेरेसा के 3 नटवर इंग्लिश मीडियम के 2 और कृष्णा पब्लिक स्कूल, किरोड़ीमल नगर के 3 बच्चों ने जीत हासिल की। सभी प्रतिभाशाली बच्चों को रायगढ़ बॉक्सिंग एसोसिएशन सचिव रमेश कुमार सिन्हा,बॉक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सी. एस. राजेश,बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवम कोचर रिकेश नांबियार कृष्णा पब्लिक स्कूल के संचालक, दमन बत्स, नटवर स्कूल के प्रधान पाठक सैंट टेरेसा स्कूल प्रबंधन ने ब्लाक लेबल में विजेता बच्चो का डिस्ट्रिक्ट लेवल में अग्रिम जीत के हौसला आफजाई किया। सैंट टेरेसा स्कूल के प्रकाश कुमार पांडे ,आकाश कुमार पांडे, पार्थ शर्मा नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल के पुष्कर प्रसाद साहू सनी बरेठ,स्वामी आत्मानंद स्कूल (पुसौर) के मोहनीश वर्मा कृष्णा पब्लिक स्कूल, किरोड़ीमल नगर के रामफल यादव और अमन साहू ने बाज़ी मारी जीत हासिल की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING