Advertisement Carousel
Uncategorized

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा मनोज सिंह मंडावी करेंगे ध्वजारोहण



रायगढ़, / उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा मनोज सिंह मंडावी जिला मुख्यालय में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। श्री मंडावी प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि को सलामी दी जायेगी।
इसके पूर्व आज सोमवार को गणतंत्र दिवस-2022 की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। रायगढ़ मिनी स्टेडियम में रिहर्सल सुबह 9 बजे शुरू हुई। कलेक्टर श्री भीम सिंह मंच पर पहुँचे। फुल ड्रेस रिहर्सल में कलेक्टर श्री भीम सिंह ने मुख्य अतिथि का दायित्व निभाया। मुख्य अतिथि को जिला पुलिस बल, नगर सेनानी द्वारा (गार्ड ऑफ ऑनर) सलामी दी गई। कलेक्टर श्री सिंह ने समारोह की तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिये।
     मालूम हो कि कोराना वायरस (कोविड-19) संक्रमण को देखते राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को पालन किया जाएगा। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए मार्च पास्ट, परेड एवं परेड का निरीक्षण नहीं होगा, अपितु मुख्य अतिथि को जिला पुलिस बल, नगर सेनानी द्वारा (गार्ड ऑफ ऑनर) सलामी दी जाएगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। एन.सी.सी.एवं स्काउट गाईड के बच्चे इस सलामी में शामिल नहीं होंगे। विभागीय झांकी का प्रदर्शन भी इस वर्ष नही किया जाएगा।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आर.ए.कुरूवंशी, एडिशनल एसपी श्री लखन पटले, एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा, सहित लोक लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।  

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING