Advertisement Carousel
Uncategorized

ओपी चौधरी के प्रयासों से सरिया में खुलेगी अपेक्स बैंक की नई शाखा….क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर….क्षेत्र वासियों को ओपी की जीत की मिलने लगी सौगात

advertisement

रायगढ़ :- मण्डल महामंत्री चूड़ामणि पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्त मंत्री एवम विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी के प्रयासों से क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के मद्देनजर सरिया में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) की नवीन शाखा खोले जाने हेतु पहल की गई थी। इसकी स्वीकृति की जानकारी मिलते ही सरिया अंचल के किसानों में खुशी की लहर है।
विदित हो कि रायगढ़ विधायक वित्त आवास एवं पर्यावरण,वाणिज्यिक कर मंत्री ओपी चौधरी ने किसानों की सुविधा के उद्देश्य से राज्य सरकार के जरिए अपेक्स बैंक के द्वारा नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक) के माध्यम से अपेक्स बैंक खोले जाने का प्रस्ताव रिजर्व बैंक भेजा था जिसे मंजूरी मिल गई है।
लाइसेंस जारी होने से सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के बरमकेला विकासखण्ड अंतर्गत सरिया नगर में अपेक्स बैंक की नवीन शाखा जल्द ही खोली जाएगी।बरमकेला-सरिया- लेन्ध्रा क्षेत्र के लिए बरमकेला में एक ही बैंक शाखा होने के कारण किसानों को लेन-देन से लेकर सरकारी कामकाज में भारी तकलीफों का सामना करना पड़ता था।
अब क्षेत्र के किसानों को आसानी से ऋण व धान बिक्री की राशि लेने में सुविधा होगी।


ओपी के वादों की फेहरिस्त में पूरा हुआ अपेक्स बैंक खोले जाने का वादा

विधानसभा चुनाव के दौरान ओपी चौधरी के वादों की फेहरिस्त में किसानों की सुविधा के मद्देनजर सरिया में अपेक्स बैंक खोले जाने का वादा भी शामिल था । चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र के किसानों ने उन्हें समस्या से अवगत कराते हुए अपेक्स बैंक की नई शाखा खोले जाने की मांग की थी जिस पर ओपी ने किसानों से वादा किया था कि सरिया में अपेक्स बैंक की नवीन शाखा खोली जाएगी। अपेक्स बैंक खोले जाने की बहुप्रतीक्षित मांग पूरा होते ही क्षेत्र के किसानों को आज ओपी के जीत का तोहफा मिल गया।चन्द्रपुर-सरिया-कंचनपुर मार्ग का मजबूतीकरण निर्माण कार्य सहित बहुत से विकास कार्यो की स्वीकृति से ओपी क्षेत्र के लिए विकास पुरुष के रूप में स्थापित हो गए। क्षेत्र के किसान इसे डबल इंजन सरकार की ताकत का नतीजा मान रहे हैं।

ओपी की जीत से खत्म हुआ क्षेत्र में विकास का आकाल:-चूड़ामणि पटेल

सेवा सहकारी समिति मर्यादित साल्हेओना पं.क्र.245 के पूर्व अध्यक्ष एवं सरिया मण्डल भाजपा के महामंत्री चूड़ामणि पटेल ने कहा ओपी की जीत से क्षेत्र में विकास का सूखा खत्म हुआ है। ओपी चौधरी जी विकास कार्यो को साय-साय स्वीकृत कर रहे है। भ्रष्ट सरकार का दौर खत्म हुआ क्षेत्र के लोग राहत महसूस कर रहे है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से मिली मंजूरी को छत्तीसगढ़ सरकार और अपेक्स बैंक के साथ-साथ सरिया क्षेत्र के किसानों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे सरिया क्षेत्र की 07 सहकारी साख समितियों के हजारों कृषकों को फायदा होगा।सरिया में अपेक्स बैंक की नवीन शाखा खुलने से क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा।बरमकेला-सरिया क्षेत्र के 18 प्राथमिक कृषि सहकारी साख समितियों के किसान सदस्यों के केसीसी कार्ड बनाने का काम अपेक्स बैंक की बरमकेला शाखा से चल रहा था। किसानों को नगद राशि वितरित करने का काम भी इसी बैंक से हो रहा था। सरिया में नई शाखा खुलने के पश्चात् संबंधित किसानों के खाते बरमकेला शाखा से नई शाखा सरिया को भेज दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING