Advertisement Carousel
Uncategorized

बड़े रामपुर में भी कोटवारी जमीन पर बन गए मकान…बची हुई जमीन पर भी निर्माण की तैयारी…

रायगढ़…शहर में भूमाफियाओं का एक छत्र राज चल रहा है।राजस्व विभाग की निरंकुशता की वजह से अब शासकीय नजूल भूमि,कोटवारी भूमि(आबंटन) धड़ल्ले से बिक रही है। कथिततौर पर राजस्व विभाग की मौन स्वीकृति के चलते शहर के आस पास की कई एकड़ कोटवारी जमीन अवैध तरीके से बिक कर अब रिहायशी कालोनियों में तब्दील हो चुकी है।
जानकारी मिल रही है कि बड़े रामपुर क्षेत्र में खसरा नंबर 174

advertisement

की करीबन 77 डिसमिल कोटवारी जमीन बिक गई है। जिसमें अब तक छह मकान अवैध रूप से बन चुके हैं।और बाकी बची जमीन की भी खरीद फरोख्त हो चुकी है।जिसमे खंभे गाड़कर अब निर्माण की तैयारी चल रही है।
बता दें की कई बरस पहले तत्कालीन कोटवार भुजबल चौहान की मृत्यु के बाद उसका बेटा घसीराम चौहान कोटवार बना,घासीराम की मृत्यु के बाद उसका पुत्र मुरली चौहान और उसका चाचा सीता राम चौहान दोनों मिलकर कोटवारी जमीन को बेच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING