Advertisement Carousel
Uncategorized

जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन में बलवंत तिग्गा हुए निर्वाचित कलेक्टर भीम सिंह ने प्रदान किया निर्वाचन प्रमाण-पत्र


रायगढ़, / पंचायत निर्वाचनों के अंतर्गत जिला पंचायत रायगढ़ के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 25 के लिए हुए उप निर्वाचन में जिला पंचायत सदस्य के रूप में श्री बलवंत तिग्गा निर्वाचित हुए। 20 जनवरी को हुए मतदान के पश्चात 24 जनवरी को परिणामों की अधिकारिक घोषणा की गई। जिसके पश्चात कलेक्टर श्री भीम सिंह ने श्री बलवंत तिग्गा को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत रायगढ़ के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 25 के सदस्य के उप निर्वाचन में तीन अभ्यर्थी शामिल थे। जिनमें श्री बलवंत तिग्गा को 7333, श्री नृपलाल राठिया को 7242 व श्री स्वराज रोहिणी प्रताप सिंह राठिया को 4781 मत मिले।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING