Advertisement Carousel
Uncategorized

ट्रेवल एजेंट लक्की दादरीवाल के फर्जी वाडे की पीड़ित महिलाओं ने की नगर कोतवाल से शिकायत….

रायगढ़ :- दर्जन भर पीड़ित महिलाएं ट्रेवल एजेंट लक्की दादरी वाल निवासी बेनी कुंज के फर्जीवाड़े की लिखित शिकायत करने आज नगर कोतवाल के पास पहुंची और इस कथित ट्रेवल एजेंट के फर्जीवाड़े से नगर कोतवाल को आपबीती सुनाई। विदित हो कि लक्की दादरी वाल के पिता सुरेश के खिलाफ जुट मिल थाने में फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में पीड़िता की शिकायत पर 420 का मामला पंजीबद्ध हो गया है। आक्रोशित महिलाओ ने नगर कोतवाल को कहा बाप नंबरी तो बेटा दस नंबरी है और उनके फर्जीवाड़े के बहुत से मामले है लेकिन पीड़ित जन थाने तक नही आ रहे है। पुलिस कार्यवाही के अभाव में दोनो पिता पुत्र के हौसले बुलंद है महिलाओ ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि 19 महिलाओ का दल तीर्थ यात्रा हेतु मथुरा गया था इसकी टिकट ट्रेवल एजेंट लक्की के जरिए करवाई गई थी वापसी के दौरान 10 महिलाओ के टिकट कैंसल की सूचना मिलने पर महिलाए घबरा गई और आनन फानन में जब ट्रेवल एजेंट से संपर्क किया गया तब लक्की ने संपर्क करना मुनासिब नहीं समझा विषम परिस्थितियों महिलाओ को पुनः टिकट करानी पड़ी। सोशल मीडिया में जब महिलाओ ने आप बीती सुनाई तब शहर के अन्य पीड़ितों में भी इससे मिलती जुलती फर्जीवाड़े की जानकारी साझा की। किसी अन्य व्यक्तियों को इसका शिकार नही होना पड़े इसलिए महिलाओ ने एक जुट होकर इस ट्रेवल एजेंट की लिखित शिकायत करने का निर्णय लिया ताकि किसी अन्य व्यक्ति को इस तरह से शिकार ना होना पड़े। यह बताना लाजमी होगा कि इस तरह के मामले में इस कथित ट्रेवल एजेंट को जुट मिल थाने में बुलाया गया था लेकिन अनुचित कार्यवाही के अभाव के इस ट्रेवल एजेंट के हौसले बुलंद है। पीड़ित महिलाओं में इस ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मोर्चा खोले जाने के लिएं कमर कस ली है यदि पुलिस इस एजेंट के खिलाफ कार्यवाही समुचित कार्यवाही नही की जाएगी ऐसी स्थिति में मामले की शिकायत स्थानीय विधायक ओपी चौधरी मुख्य मंत्री विष्णु देव साय गृह मंत्री विजय शर्मा से की जाएगी

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING