Advertisement Carousel
Uncategorized

पूर्व पार्षद मुक्तिनाथ के घर पहुंचे ओपी…कहा हमलावरों पर होगी कठोर कार्यवाही… ओपी ने एसपी को दिया निर्देश कहा…पढ़िए पूरी खबर…

रायगढ़…पूर्व पार्षद मुक्तिनाथ(बबुआ) पर हुए जानलेवा हमला के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी मुक्तिनाथ के घर उनका हालचाल जानने पहुंचे,इस दौरान पूर्व विधायक विजय अग्रवाल और पूर्व पार्षद दिबेश सोलंकी उनके साथ थे।

advertisement

मुक्तिनाथ के निवास पर ओपी चौधरी तकरीबन 20 मिनट तक रहे इस दौरान उन्होंने घायल मुक्तिनाथ का कुशलक्षेम जाना और पूरे घटनाक्रम को सुना, ओपी ने मुक्तिनाथ और उनके परिजनों को आश्वस्त किया और कहा कि हमलावरों के खिलाफ सख्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी और कोई भी व्यक्ति शहर की अमन पसंद जनता के बीच जाकर आतंक का खेल खेलेगा उसे बख्शा नहीं जायेगा।
वित्त मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को भी फोन में निर्देश देते हुए घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करते हुए उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING