Advertisement Carousel
Uncategorized

डेंगू को नियंत्रित करने पर्यावरण संरक्षण गतिविधि से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कमर कसी

रायगढ़ :- हरित घर, डेंगू रहित घर के नारे को बुलंद करने पर्यावरण संरक्षण गतिविधि से जुड़े कार्यकर्ताओं की अहम बैठक
गत मंगलवार को आशीर्वाद होटल में आयोजित की गई । बैठक के दौरान पर्यावरण संरक्षण गतिविधि से जुड़े कार्यकर्ताओ ने
हरित घर, डेंगू रहित घर के अभियान के तहत शहर के समस्त 48 वार्डो में आपसी तालमेल के जरिए कार्य करने की योजना अमल में लाने की चर्चा की गई।पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के जरिए रायगढ़ शहर के पूरे 48 वार्डो में गृह संपर्क अभियान चलाया जाएगा जिसमें प्रत्येक घरों में जा कर हरित घर, डेंगू

advertisement

रहित घर के तहत जल, पेड़ पौधे, जीव, भूमि संरक्षण,सिंगल यूस प्लास्टिक से इको ब्रिक बनाना एवं डेंगू नियंत्रण के आठ सूत्रीय बिंदुओं पर जागरूकता के साथ संकल्प कराया जाएगा। जिनमें पानी का समुचित उपयोग,अधिकतम वृक्षारोपण एवं संरक्षण पशु, पक्षियों के भोजन की क्षमतानुसार व्यवस्था, स्वयं के निवास तथा कार्यक्षेत्र मे विधुत उपकरण का अनावश्यक उपयोग से बचने की सलाह,घर का कचरा घर मे, सिंगल युज प्लास्टिक का उपयोग करने से बचाव एवं उचित निपटान को सलाह, कपड़े के थैले का उपयोग की सलाह,इको ब्रिक्स बनाने की सलाह जैसे बिंदुओ को अमल में लाकर हर घर को डेंगू रहित रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING