Advertisement Carousel
Uncategorized

अंडर 19 किक्रेट में बड़ी सफलता आशीष छत्तीसगढ़ टीम में शामिल


रायगढ़। बीसीसीआई द्वारा संचालित सीएससीएस के निर्देश पर लगातार जिला क्रिकेट संघ क्रिकेट को बढ़ावा देने में लगा है। जिसके तहत अंडर 19 क्रिकेट में बड़ी सफलता हासिल हुई है। युवा खिलाड़ी आशीष कोरी का चयन छत्तीसगढ़ की अंडर 19 टीम में किया गया है। यह टीम तमिलनाडू के विरूद्ध अभ्यास मैच खेलेगी। टीम के कप्तान अभ्युदय सिंह को नियुक्त किया गया है। कुल 5 तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेले जाएंगे। जो चेन्नई एवं तिरूपुर आदि मैदान में होंगे। यह मैच 21 अगस्त से आरंभ होकर 10 सितंबर तक आयोजित होंगे। आशीष कोरी के चयन पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, हिमांशु चावड़ा आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING