Advertisement Carousel
Uncategorized

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सर्व हिन्दू समाज निकालेगा आक्रोश रैली….शतकाधिक लोगों ने बैठक में भरी हुंकार

रायगढ़ आज सुभाष चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर में सर्व हिन्दू समाज की बैठक संपन्न हुई जिसमें शतकाधिक लोगों ने भाग लिया ।
बैठक का आह्वाहन सर्व हिन्दू समाज के द्वारा किया गया था जिसमें बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर चर्चा की गई। बांगलादेश में रह रहे हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में पूरे देश भर में जगह जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं जिससे बांग्लादेश सरकार तक यह मेसेज पहुंचे कि भारत में हिंदुओं में आक्रोश बढ़ रहा है।
हिन्दू शांतिप्रिय है मगर कायर नहीं है जैसे नारों के साथ दिनांक 21 अगस्त बुधवार को नटवर स्कूल से आक्रोश रैली निकाल कर सत्तीगुड़ी चौक, हांडी चौक, गद्दी चौक, सुभाष चौक से गांधी प्रतिमा के पास पहुंचेगी जहाँ उद्बोधन के साथ समापन किया जायेगा।

आज की बैठक में 20 अगस्त मंगलवार को रैली पूर्व तैयारियों एवं समीक्षा हेतु एक और बैठक गांधीगंज स्थित श्री राम मंदिर में शाम 4 बजे रखी गई है जिसमें सभी से उपस्थित होकर अपने सुझाव देने का आग्रह किया गया है ।
आज की बैठक में मुख्य रूप से मुकेश मित्तल कलानोरिया, सुरेंद्र पाल सिंग, प्रांजल तामस्कर, अनुपम पाल, उमेश थवाईत, कुलदीप नर्सिंग, नरेश चंद्र स्वर्णकार, युगल किशोर स्वर्णकार, रवि सांवरिया, सुनील शर्मा (वकील), बबलू सारथी, नितेश सोनी, बाबा शर्मा, प्रवीण शर्मा, गोवर्धन सारथी, विनय दुबे, अमितेश गर्ग, पिंटू सिंग, विकाश कोका, पवन ओझा, नंद किशोर यादव, विक्रम डोम, राम कुमार थवाईत, खुलेश्वर साहु, बसंत ठाकुर, अभय बेहरा, सौरभ नामदेव, संतोष चौधरी, मुंजाल चावड़ा, दिव्यांश पांडे, दिलीप बानी, आर्यन छड़ीमली, रामेश्वर यादव, राहुल यादव, प्रताप सिंग, अजय अग्रवाल, नग नारायण सिंग, खीती भूषण गुप्ता, प्रफुल्ल कंवर, ऋषि महंत, संतोष कुमार सिंह, राज कुमार सिंह, बादल बरेठ, तन्मय अग्रवाल, दक्ष यादव, संतोष चौधरी उपस्थित रहे ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING