Advertisement Carousel
Uncategorized

रक्षाबंधन के अवसर पर पूंजीपथरा पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं को किया सुरक्षा के प्रति जागरूक… रक्षाबंधन पर्व पर हॉस्टल की छात्राओं को पुलिस ने दिया मिठाई और चॉकलेट का उपहार…

रायगढ़*। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक विशेष अभियान चलाया है। इसी कड़ी में आज थाना पूंजीपथरा के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने अपने स्टाफ के साथ OP जिंदल यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल का दौरा किया। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर पुलिस टीम ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए और उनके साथ चॉकलेट और मिठाई बांटकर इस त्योहार की खुशियां साझा कीं।

advertisement

पुलिस ने छात्राओं को हॉस्टल के भीतर और बाहर सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने और सुरक्षा के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए।

थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने छात्राओं को ऑनलाइन फ्रॉड के खतरों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी और अनजान व्यक्तियों से सोशल मीडिया पर दोस्ती करने से बचने की सलाह दी। उन्होने बताया कि कैसे साइबर अपराधी सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों के माध्यम से ठगी का शिकार बनाते हैं। उन्होंने छात्राओं को किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने और अनजान लोगों से दूरी बनाए रखने का आग्रह किया।

रक्षाबंधन के इस विशेष अवसर पर पुलिस द्वारा किया गया यह कदम न केवल छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का है, बल्कि उन्हें यह भरोसा दिलाने का भी कि उनकी सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता में शामिल है।

इस मौके पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा, ओपी जिंदल युनिवर्सिटी के असिस्टेंट डायरेक्टर श्री अजय पांडे, वार्डन श्रीमती प्रीति मनहर तथा थाना पूंजीपथरा की सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, विनीत तिर्की, आरक्षक बालचंद राव और अभिषेक द्विवेदी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING