Advertisement Carousel
Uncategorized

महिला के साथ हुए गैंग रैप के मामले को लेकर शुरू से ही ओपी चौधरी रहे संजीदा..घटना की जानकारी मिलते ही पहचान सार्वजनिक ना होने का ध्यान रख प्रशासन से निरंतर संपर्क कर सुनिश्चित कराई कठोर कार्यवाही….ओपी ने कहा पीड़िता की पहचान सार्वजनिक ना हो यह सभी की सामाजिक जवाबदेही

परिवार जनों के सुरक्षा के मद्देनजर ओपी ने सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस को लगाने की पहल की

ओपी ने कहा पीड़ित परिवार जनों को पहचान सार्वजनिक ना हो इसलिए मुलाकात की बजाय दूरभाष पर बनाया लगातार संपर्क

advertisement

ओपी का प्रयास काम आया 24 घंटे में एफ आई आर…24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार..पीड़िता को मुहैया कराई अविलंब चिकित्सीय सहायता

रायगढ़ :- पुसौर गैंग रैप के संवेदनशील मामले में स्थानीय विधायक ओपी चौधरी ने घटना संज्ञान में आते ही शुरू से ही पीड़िता की पहचान सार्वजनिक ना हो इस सामाजिक जिम्मेदारी का विशेष ध्यान रखते हुए मामले से जुड़े आरोपियों पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करवाई। आज जिला भाजपा कार्यालय के सांसद राधेश्याम राठिया की मौजूदगी में मीडिया से अनौपचारिक चर्चा के दौरान ओपी चौधरी ने कहा पीड़ित परिवार की पहचान सार्वजनिक ना हो इसलिए सीधी मुलाकात की बजाए परिवार जनों से दूरभाष में वस्तु स्थिति की जानकारी लेकर निरंतर संपर्क रखा गया। श्री चौधरी ने कहा घटना के 24 घंटे के अंदर मामले की एफ आई आर दर्ज करवाई ताकि आरोपियों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। एफ आई आर दर्ज करने के 24 घंटे के अंदर सभी साथ आरोपियों की पहचान करा कर सात आरोपियों को जेल में दाखिल किया गया वही शेष एक आरोपी के निकटवर्ती राज्य ओडिसा मे मृत पाए जाने की जानकारी सामने आई है। पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करना विष्णु देव साय सरकार की पहली प्राथमिकता में शामिल है इसलिए पुलिस अधीक्षक को पीड़ित के परिवार जनों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने के संबंध मे चर्चा कर तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई गई
ताकि परिवार जन भय बिना दबाव के भय मुक्त रह सके।जिला प्रशासन के जरिए पीड़िता को चार लाख बारह हजार की सहायता राशि स्वीकृत कराई गई।त्वरित चालान पेश करने हेतु विशेष जांच दल गठित किये जाने जाने की जानकारी देते हुए मंत्री श्री चौधरी ने कहा न्यायालय में त्वरित चालान पेश किए जाने में अनावश्यक विलंब ना हो इसलिए जांच दल गठित किया गया है । मामले की सुनवाई फास्ट टैंक कोर्ट के जरिए करवाए जाने हेतु न्याय पालिका से विशेष निवेदन किया जा रहा है ताकि पीड़ित परिवार जनों को अविलंब न्याय मिल सके। मीडिया से अनौपचारिक चर्चा के दौरान ओपी ने दोहराते हुए कहा इस मामले में सस्ती लोकप्रियता करने की बजाय पीड़ित परिवार जनों की सुरक्षा एवम आरोपियों को दंड दिलाने हेतु समय रहते सार्थक प्रयास किए गए । यही वजह है कि पीड़िता को तत्काल चिकित्सीय सहायता समय पर मिल सकी साथ ही आरोपियों की पहचान करा कर तत्काल एफ आई आर कराई गई जिससे आरोपियों को भागने का मौका नही मिला और वे गिरफ्तार हो गए। रायगढ़ की जनता को भरोसा दिलाते हुए ओपी ने कहा महिलाओ की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है । आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

पहचान सार्वजनिक ना हो एवम परिवार की सुरक्षा रखे जाने का विशेष ध्यान रखा गया :- ओपी चौधरी

ओपी ने कहा ऐसे मामलों में ओछी राजनीति की वजह से पीड़िता के परिवार जनों को व्यर्थ की परेशानी से बचाने के लिए मामले से जुड़े सभी तकनीक पहलुओं का ध्यान रखते हुए पहचान सार्वजनिक नही किए जाने का विशेष ध्यान रखा गया। परिवार जनों को सुरक्षा मुहैया कराई गई। पीड़िता को चिकित्सीय सहायता मुहैया कराते हुए आरोपियों के खिलाफ अविलंब एफआईआर के साथ ही बिना देर किए आरोपियों की गिरफ्तारी कराई गई। पीड़ित परिवार जनों को बिना देर किए सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। जांच दल गठित किया गया ताकि कोर्ट में चालान पेश किए जाने में अनावश्यक विलंब ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING