Advertisement Carousel
Uncategorized

अवैध शराब की तस्करी में जूटमिल पुलिस की एंड-टू-एंड कार्रवाई : शराब तस्करी करते पकड़े गए दो आरोपियों से 48 पाव देशी शराब जप्त…. पुलिस ने शराब तस्करी में शामिल दो आरोपित के बाद ढाबा संचालक और शराब भट्ठी के सेल्समेन को किया गिरफ्तार, चारों आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर भेजा जेल….

रायगढ़* । आज दिनांक 23.08.2024 को पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर अवैध शराब की तस्करी पर एंड-टू-एंड कार्रवाई अमल में लाते हुए जूटमिल पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी तथा अवैध रूप से शराब क्रय/विक्रय में शामिल ढाबा संचालन करने वाली महिला एवं शराब भट्ठी के सेल्समेन को दबिश देकर पकड़ा गया है।

आज सुबह जूटमिल पुलिस की पेट्रोलिंग द्वारा मुखबीर सूचना पर पुसौर रोड पर मोटर सायकल हीरो होंडा एस.एस. क्रमांक सीजी 13-9935 में 02 लड़कों को अत्याधिक मात्रा में शराब परिवहन करते हुए पकड़ा गया । पकड़े गये आरोपित रिंकू टंडन (उम्र 25 वर्ष) तथा किशोर बालक से पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं 48 पाव देशी शराब की जप्ती की गई है । अवैध शराब के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने ग्राम चिखली में ढाबा चलाने वाली आरोपिया श्रीमती सुनीता रात्रे द्वारा अपने ढाबा में शराब को बिक्री करने के लिए मंगाने पर कोड़ातराई देशी शराब भट्टी में जाकर सेल्समेन शिव कुमार सिदार से साठगांठ कर खरीदी करना और ढाबा ले जाना बताये। जूटमिल स्टाफ द्वारा जानकारी जूटमिल टीआई मोहन भारद्वाज को दिये जाने पर टीआई जूटमिल द्वारा आरोपियों का विधिवत मेमोरेंडम लेख कर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर अवैध शराब कारोबार में शामिल ढाबा संचालन करने वाली महिला एवं शराब भट्ठी के सेल्समेन शिव कुमार सिदार को दबिश देकर पकड़ा गया, जिन पर थाना जूटमिल में अप. क्र. 377/2024 धारा – 34 (2) 59 (क) आबकारी एक्ट में रिमांड पर भेजा गया है । संपूर्ण कार्रवाई में टीआई जूटमिल मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक मोहम्मद दिलदार कुरैशी, आरक्षक राजूराम भगत, सुशील यादव और जितेश्वर चौहान शामिल थे । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी के पूरे सप्लाई चैन पर एंड-टू-एंड कार्रवाई का निर्देश दिया गया है, आगे भी इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी ।

advertisement

आरोपी –

  1. रिंकू टंडन पिता स्व. रामलखन टंडन उम्र 25 वर्ष निवासी सरसीवा थाना सरसीवा जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ ।
  2. सुनीता रात्रे पति कार्तिकेश्वर रात्रे उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पिपरा थाना सरिया जिला सारंगढ़ हाल मुकाम बजरंगी डाबा संचालिका ग्राम चिखली थाना पुसौर जिला रायगढ़।
  3. शिव कुमार सिदार पिता सुमीत सिदार उम्र 22 वर्ष ग्राम औराभांठा थाना कोतरारोड जिला रायगढ़। (सेल्समेन कोडातराई देशी शराब भट्टी थाना जुटमिल रायगढ)।
  4. विधि के साथ संघर्षरत बालक, जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING