Advertisement Carousel
Uncategorized

नियम और शर्तों को दरकिनार कर कल देर रात तक चलता रहा मीना बाजार…रैक प्वाइंट से चल रही लोडेड ट्रक्स से मीना बाजार के सामने लगा रहा घंटों जाम..सरकारी आदेश में लिखा है…? देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो…

रायगढ़…जब से मीना बाजार सावित्री नगर में चल रहा है।तब से लगातार सरकारी आदेश की धज्जियां मीना बाजार संचालक द्वारा रोजाना उड़ाई जा रही है।और जिम्मेदार अधिकारी अपने ही दिए गए आदेश की अवहेलना होने पर भी कोई कार्यवाही नहीं कर पा रहे हैं।बता दें की मीना बाजार संचालक को सशर्त अनुमति दी गई थी।लेकिन मीना बाजार संचालक ने एक भी शर्त का पालन नहीं किया और बेखौफ होकर प्रशासनिक

advertisement

आदेश के पन्नो को रौंदकर दबंगता से मीना बाजार का अवैध संचालन कर रहा है।उल्लेखनीय है कि दी गई शर्तों में प्रशासन की तरफ से लिखा गया था कि मिनी माता चौक के पास चर्च के सामने संचालक द्वारा चेक पोस्ट लगाया जाएगा और वहां पुलिस के जवानों के साथ निजी सुरक्षा कर्मी भी तैनात

रहेंगे,लेकिन वहां ना तो चेक पोस्ट बनाया गया और ना ही किसी की तैनाती की गई।ऊपर से अंडर ब्रिज के पास मीना बाजार के संचालक द्वारा रखे गए तथाकथित निजी सुरक्षा कर्मियों ने तो ताबड़ तोड़ लाठियां भांजकर खुलेआम गुंडा गर्दी दिखा दिया।

इधर सुरक्षा के लिहाज से शर्तों में लिखा गया था कि जिस दिन रैक लगेगा उस दिन जब तक रैक प्वाइंट से लोडेड आखिरी ट्रक मीना बाजार स्थल से तीन किलोमीटर दूर तक नहीं चली जायेगी तब तक मीना बाजार चालू नही किया जाएगा,किंतु कल दोपहर के बाद मीना बाजार चालू होने के बाद से देर रात तक लोडेड ट्रक्स मीना बाजार के सामने चलती रही और मीना बाजार भी चलता रहा।इस दौरान वहां कई मर्तबा भीड़ में ट्रक्स फंसी रही

और घंटो जाम लगा रहा।गनीमत यह रही की कोई दुर्घटना नही हुई।बहरहाल मीना बाजार और रैक प्वाइंट की ट्रकों का संचालन एक साथ होता रहा।इधर वार्ड पार्षद पति मुक्तिनाथ बबुआ ने कहा है की कल सक्षम अधिकारी से मिलकर लिखित शिकायत दर्ज करवाकर मीना बाजार की अनुमति तत्काल निरस्त करने की मांग की जाएगी और कार्यवाही नहीं किए जाने की सूरत में इस मामले को लेकर माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING