Advertisement Carousel
Uncategorized

फुटबॉल सब – जूनियर नेशनल में कर्नाटक का प्रतिनिध्वित करेंगी अनन्या गुप्ता

रायगढ़ के गुप्ता परिवार लड़की अनन्या गुप्ता जो कि यूनिवर्सल स्टोर के मालिक विजय गुप्ता की पुत्री है आज छोटी सी उम्र में फुटबॉल में रायगढ़ का नाम उचाइयो तक लेकर जा रही हैं । अनन्या ने अपने फुटबॉल खेलने का सफर गोल्डन बेबी टूर्नामेंट से सुरु किया तब ये मात्र 8 वर्ष की थी । इसके बाद इन्हें स्वर्गीय तापस चैटर्जी सर का मार्ग दर्शन मिला । तापस सर ने अनन्या के हुनर को पहचान कर उनके पिता विजय गुप्ता जो की खुद फुटबॉल खिलाड़ी है को अनन्या को फुटबॉल में आगे बढ़ाने के लिए कहा । इस बात को समझते हुए विजय जी ने शहर की दा फुटबॉल अकादमी से अनन्या की ट्रेनिंग शुरू करवाई । यहां ट्रेनिंग करते हुए , अनन्या ने पहला सब जूनियर नेशनल

advertisement

छत्तीसगढ़ की टीम से 2023 में अमृतसर में खेला। अनन्या को और एडवांस ट्रेनिंग देने व खेल को निखारने के लिए इस वर्ष मई महीने में अनन्या का एडमिशन देश की ख्याति प्राप्त किक स्टार्ट फुटबॉल अकादमी बेंगलुरु में कराया गया। जहा से कुछ ही महीनों में कर्नाटक सब जूनियर नेशनल टीम के लिए कई चरणों का ट्रायल दे कर आज अंततः अनन्या का सलेक्शन टीम के लिए अंतिम 22 में हो गया । कर्नाटक टीम के साथ पश्चिम बंगाल के मालदा में वो अपने ग्रुप मैच खेलेंगी ये शहर वासियों के लिए बहुत ही हर्ष की बात है। और परिवार को मिल रही शुभकामनाओं से परिवार में प्रसन्नता का माहौल है। और परिवार की सोच है कि अनन्या आने वाले समय में देश के लिए के खेल कर परिवार और शहर का नाम रोशन करे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING