Advertisement Carousel
Uncategorized

कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के तत्वाधान में नंद बाग में कार्यक्रम का आयोजन

रायगढ़ :- कुटुंब प्रबोधन गतिविधि रायगढ़ नगर के तत्वाधान में विगत 5 सितंबर को नंद बाग में कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया । जिसमें मध्य प्रदेश के सुप्रसिद्ध महामंडलेश्वर 1008 राधे राधे बाबा जी महाराज बतौर विशेष अतिथि शामिल हुए। राधे बाबा जी राज्य मंदिर सलाहकार समिति के अध्यक्ष एवम मध्य प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त विशेष अतिथि भी है। कार्यक्रम के दौरान 100 परिवारों का एकत्रीकरण किया गया था, जिसका मूल उद्देश्य सभी परिवारों का आपस में वसुधैव कुटुंबकम की भावना जागृत करना था। आयोजन के दौरान सभी परिवारों ने बढ़ चढ़ कर

advertisement

खेल, प्रश्न उत्तर की प्रतिस्पर्धा, गीत संगीत में अपनी भागीदारी निभाई। तत्पश्चात पूज्य पाद महा मंडलेश्वर बाबा जी का आशीर्वचन हुआ। इस दौरान उन्होंने समाज में बिखराव के कारणों का जिक्र करते हुए सम्मिलित परिवार के महत्व एवं माता-पिता की सेवा को हरि सेवा निरूपित किया। एकाकी परिवार में बच्चो में संस्कार का अभाव हो रहा है। बिना संस्कारो के जीवन को निरर्थक बताते हुए कहा सम्मिलित परिवार में अनुशासन की सीख मिलती है। अनुशासित जीवन से लक्ष्य प्राप्ति का मार्ग सहज हो जाता है। उद्बोधन के बाद सामूहिक भोज का कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त संबंध की जानकारी नगर संयोजक अजीत बाजपाई द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING