Advertisement Carousel
Uncategorized

महाराजा अग्रसेन महोत्सव 2024 पत्रिका का विमोचन कल बुधवार को अग्रोहा भवन में…. अग्र समाज के वरिष्ठजनों द्वारा लोकार्पित कर समाज को किया जाएगा समर्पित

advertisement

रायगढ़ 10 सितंबर: अक्टूबर माह में महाराजा अग्रसेन जी की 5148 वी जयंती है। जिसके लिए नगर का अग्र समाज दो माह पूर्व से ही जोरशोर से तैयारियो में लगा था। जयंती को भव्य मनाने के लिए इस वर्ष अग्रसेन जयंती महोत्सव 2024 में जयंती कार्यक्रम संचालन के लिए कविता बेरीवाल, आशा टाइटन,मनीष पालीवाल और बजरंग अग्रवाल (जूटमिल) को प्रभारी के रूप में बागडोर सौंप गई है। इसी माह के 22 सितंबर से प्रारंभ होने वाली 14 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है। जयंती में होने वाले कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक प्रोग्राम के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2024 पत्रिका बनवाई गई है। परंपरा अनुसार पत्रिका का विधिवत विमोचन अग्र समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा किया जाएगा एवं विमोचन पश्चात समाज में पत्रिका का वितरण किया जाएगा। अग्र समाज के सदस्य एवं जयंती मीडिया प्रभारी प्रकाश निगानिया ने बताया कि 11 सितंबर बुधवार को शाम 5:00 बजे गौरी शंकर मंदिर चौक स्थित अग्रोहा भवन में जयंती पत्रिका विमोचन के लिए एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया है। अग्र समाज और जयंती आयोजक संस्था अग्रसेन सेवा संघ ने समाज की सभी सामाजिक संस्थाओं एवं समाज की प्रत्येक अग्रबंधु को विमोचन कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING