Advertisement Carousel
Uncategorized

ग्राम लिबरा में तलवार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, तमनार पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई

रायगढ़* । कल 09 सितंबर के दोपहर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लिबरा में एक युवक, हाथ में लोहे की तलवार लेकर लोगों को डरा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को सतर्क किया और तुरंत मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया।

थाना प्रभारी के निर्देशन पर सहायक उप निरीक्षक सुरतीलाल सिदार, आरक्षक पुरुषोत्तम सिंह और पुष्पेंद्र कुमार ने बिना किसी देरी के ग्राम लिबरा में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्राम लिबरा के हाई स्कूल के पास सुरेन्द्र राठिया को तलवार लहराते हुए पाया गया। पुलिस टीम ने साहसिक तरीके से आरोपी युवक को घेरकर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से धारदार तलवार, जिसमें मूठ लगा हुआ था, जब्त की गई। पुलिस ने *आरोपी सुरेन्द्र राठिया ऊर्फ मुन्ना पिता स्व0 नान कन्हाई राठिया उम्र 21 वर्ष साकिन लिबरा* को तुरंत थाने लाकर उससे पूछताछ की और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया। इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से स्थानीय निवासियों तमनार पुलिस की प्रशंसा की। एसपी श्री दिव्यांग पटेल के कुशल मार्गदर्शन और निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर के नेतृत्व में तमनार पुलिस, अपराधों पर कड़ी नजर रखे हुए है और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING