Advertisement Carousel
Uncategorized

लेंध्रा माटी का प्रेम हर साल खीच लाता है :- सुनील लेंध्रा….गृह ग्राम लेंध्रा में आयोजित राधा अष्टमी के कार्यक्रम में सुनील लेंध्रा सपरिवार शामिल हुए

advertisement

रायगढ़ :- सन 1993 से ग्राम लेंध्रा में आयोजित होने वाले राधा अष्टमी के तीन दिवसीय कार्यक्रम में मशहूर समाजसेवी सुनील लेंध्रा आज सपरिवार शामिल हुए। धर्मपत्नी सीमा बबीता भाभी समधी मनोज ज्येष्ठ पुत्र वैभव एवं पुत्र वधु के साथ सुनील लेंध्रा ने प्राचीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित राधा रानी की आराधना करते हुए अपने गृह ग्राम वासियों की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा एवम आने वाले दिनों में अच्छी फसल के लिए राधा रानी से कामना की। अपने गृह ग्राम लेंध्रा में राधा अष्टमी के दिन होने वाले इस परंपरा गत समारोह में सुनील अवश्य शामिल होते है। भंडारे में कतार बद्ध होकर परिवार जनों के साथ प्रसाद ग्रहण में बाद राधा रानी समिति ने परिवार जनों का मंच में सम्मान भी किया। इस दौरान राधा रानी समिति ने कहा राधा रानी की

आराधना हेतु आए सुनील भाई एवम उनके परिवार जनों का ग्राम वासियों की ओर से आभार व्यक्त करते है। ग्राम लेंध्रा की माटी में जन्मे सुनील भाई का गांव वासियों से आत्मीय लगाव है जब भी लेंध्रा गांव का कोई भी व्यक्ति उनसे रायगढ़ या राजधानी में मिलता है तो वे पूरा सम्मान देते है एवम आत्मीयता के साथ मिलते है। ग्राम वासियों को समय समय पर मिलने वाले सहयोग के प्रति भी आभार जताया गया। आयोजन के बाद

सुनील लेंध्रा ने मीडिया को दिए बयान में कहा लेंध्रा माटी का प्रेम हर बरस खीच लाता है । परिवार जनों के साथ बिताए पलो को याद करते हुए सुनील भावुक भी हुए । उन्होंने कहा भले ही वे राजधानी में रहते हो लेकिन उनकी जन्मस्थली लेंध्रा और यहां के लोगो से उनका प्रेम कभी नही छूटेगा। गांव के घर आंगन स्कूल एक सहपाठियों को भी उन्होंने याद किया। उनके बेटे

वैभव ने भी कहा यह गांव उनके पिता की जन्मस्थली है और यहां से उनका आत्मीय लगाव है । आयोजन के संबध में वैभव ने कहा राधा रानी प्रेम का प्रतीक है। पिता ने जो प्रेम की विरासत बनाई है वे उसे आगे ले जाने का काम बखूबी से करेंगे। इस दौरान सुनील के रायगढ़ के इष्ट मित्र भी मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING