Advertisement Carousel
Uncategorized

जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई: लगातार अपराध में लिप्त युवक की शिकायत मिलने पर आरोपी को किया गिरफ्तार….पुलिस ने मारपीट में शामिल 02 आरोपियों को भेजा रिमांड

रायगढ़* । आज, जूटमिल पुलिस ने मारपीट के आरोपित सुधीर चौहान और बंटी पाण्डेय, को बेवजह झगड़ा और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है । दो दिन पूर्व आरोपी सुधीर चौहान और उसके एक साथी ने कबीर चौक पर डेयरी दुकान के संचालक से झगड़ा और मारपीट की थी, मारपीट की रिपोर्ट के साथ ही पृथक से थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने आरोपियों पर धारा 170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजा गया था।

जेल से छूटने के बाद कल रात सुधीर चौहान ने फिर से मारपीट की । कबीर चौक निवासी दीपक पाण्डेय (उम्र 35) ने रात 12.30 बजे जूटमिल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि सुधीर चौहान और बंटी पाण्डेय ने रात, करीब 11 बजे गणेश पूजन समारोह के दौरान उससे शराब के लिए 500 रुपये मांगे, रुपये नहीं देने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। जूटमिल पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 408/2024 धारा 294, 119(1), 351(2), 3(5)-BNS के तहत अपराध पंजीकृत कर दीपक पाण्डेय का मेडिकल कराया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी कर दोनों आरोपी- बंटी पाण्डेय (उम्र 23) और सुधीर चौहान (उम्र 23) निवासी कबीर चौंक जूटमिल को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING