Advertisement Carousel
Uncategorized

अग्र जोड़ों के स्वर्ण जयंती उत्सव के साथ होगा महाराजा अग्रसेन जयंती का आगाज…. प्रथम दिन अग्रसेन क्रिकेट ट्रॉफी, चलो पहाड़ मंदिर चढ़े,स्विमिंग,रोलर स्केटिंग आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं को होगा आयोजन

रायगढ़ : नगर में रविवार 22 सितंबर से 14 दिवसीय महाराज अग्रसेन जयंती का आगाज हो रहा है। अग्रवाल समाज अपने वरिष्ठ जनों के सम्मान के साथ शुभारंभ की परंपरा अनुसार इस वर्ष कुछ नया कर रहा है। इसके पहले वरिष्ठजन सम्मान और भी बहुत प्रकार के समान किए गए थे। इस वर्ष समाज में ऐसे जोड़े जिन्होंने विवाह के 50 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। उनका स्वर्ण जयंती उत्सव मनाया जाएगा। जयंती महोत्सव के प्रभारीयो ने बताया कि हमारे समाज में जिन वैवाहिक जोड़ो ने 50 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं उनका गोल्डन जुबली उत्सव 22 सितंबर रविवार को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी (मिनी स्टेडियम) में शाम 4:30 बजे से मनाया जाएगा। इसके लिए जोर-शोर से तैयारी की गई है। मंच पर उन्हें बुलाकर सम्मानित किया जाएगा, वे एक दूसरे को माला पहनाएंगे, केक कटिंग होगा, साथ ही आतिशबाजी होगी बहुत ही खुशनुमा माहौल में वे अपने पूरे परिवार के साथ इस पल का आनंद लेंगे। विवाह के 50 वर्ष पूर्ण करना शायद आज वर्तमान में आसान नहीं है। इन 50 वर्षों में उन्होंने जो भी उतार-चढ़ाव देखे हैं, खट्टे मीठे अनुभव हुए है या सभी कठनाइयों का सामना करते हुए आज इस स्तर तक पहुंचे हैं आज बेटा,नाती,पोता सहित बहुत बड़ा परिवार है। उनका इन्हीं खुशियों को साझा करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

जयंती के मीडिया प्रभारी प्रकाश निगानिया ने बताया कि प्रथम दिन बहुत सी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। जिनमें सुबह-सुबह चलो पहाड़ मंदिर चढ़े जैसी प्रतियोगिता फिटनेस और जागरूकता के लिए यह प्रतियोगिता रखी गई है। इस कार्यक्रम में डॉक्टरों की टीम भी स्थल पर मौजूद रहेगी । इसके साथ ही रायगढ़ स्टेडियम में स्विमिंग रोलर स्केटिंग जैसी प्रतियोगिताएं रखी गई है। शाम को स्थानीय नटवर स्कूल में अग्रसेन क्रिकेट ट्रॉफी का शुभारंभ होगा। जिसका संचालन छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल युवा मंच रायगढ़ द्वारा किया जा रहा है। अग्रसेन सेवा संघ के नेतृत्व में आयोजित की जयंती में कविता बेरीवाल,आशा टाइटन,मनीष पालीवाल और बजरंग अग्रवाल (जूटमिल) पूरे कार्यक्रम का प्रभार सम्हाल रहे है। आयोजन समिति ने 22 सितंबर को आयोजित गोल्डन जुबली उत्सव में अधिक से अधिक अग्र बंधुओ को शामिल होकर अपने वरिष्ठ जनों का आशीष लेने का आग्रह किया है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING