Advertisement Carousel
Uncategorized

सीसी रोड, सामुदायिक भवन शेड निर्माण सहित 78 लाख के विकास कार्यों को विधायक की ओपी की पहल से मिली मंजूरी

रायगढ़। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत रायगढ़ में कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों विकास कार्यों को वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से स्वीकृति दी गई है। इस योजना के तहत 78 लाख रुपये से अधिक की राशि विभिन्न विकास कार्यों के लिए मंजूर की गई है, जिसमें सीसी रोड, शेड निर्माण और सामुदायिक भवन निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं।

advertisement

रायगढ़ विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर रायगढ़ और पुसौर ब्लॉक में विकास कार्य के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। पुसौर के ग्राम भाठनपाली, कोड़पाली, बाघाडोला और गढ़उमरिया में सीसी रोड निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृति हुई है। इन कार्यों से स्थानीय ग्रामीणों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिलेगी और यात्रा में सुगमता होगी।

इसी तरह शेड निर्माण के लिए भी स्वीकृतियां मिली हैं। पुसौर के बाघाडोला, तुरंगा और रायगढ़ के कोसमपाली में शेड निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा पुसौर के ग्राम मल्दा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6.5 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। सामुदायिक भवन निर्माण से स्थानीय स्तर पर सामूहिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है।

उल्लेखनीय है कि रायगढ़ में विकास कार्यों के निर्माण से न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूत मिलेगी, बल्कि ग्रामीण इलाके के रहवासियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING