Advertisement Carousel
Uncategorized

जूटमिल पुलिस ने आदतन बदमाश को दुष्कर्म और मारपीट के मामलों में भेजा गया रिमांड पर

रायगढ़ । जूटमिल पुलिस ने आदतन बदमाश आकाश यादव (निवासी बजरंगपारा निगम कॉलोनी) को दुष्कर्म और मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी आकाश यादव ने दिनांक 10 सितंबर 2024 को एक स्थानीय बालिका से दुष्कर्म किया था, जिसकी रिपोर्ट बालिका की बड़ी बहन द्वारा 11 सितंबर को जूटमिल थाना में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी पर अपराध क्रमांक 324/2024 धारा 64 BNS और 6 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया गया, घटना के बाद से आरोपित आकाश फरार था।
दिनांक 20 सितंबर 2024 की शाम, फरार आरोपी आकाश यादव मोहल्ले में लौट आया और अपने साथी सोनू भट्ठ के साथ बजरंगपारा निगम कॉलोनी निवासी राकेश सारथी (उम्र 27 वर्ष) के साथ शराब पीने के लिए पैसे की मांग को लेकर मारपीट की। इस घटना की रिपोर्ट उसी दिन राकेश सारथी ने जूटमिल थाना में दर्ज कराई, जिस पर अपराध क्रमांक 417/2024 धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1), 3(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
तत्काल थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी आकाश यादव की तलाश शुरू की और उसे चोरी की गई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया, जिसे उसने खरसिया क्षेत्र से चुराया था। पूछताछ में आकाश यादव ने अपने साथी सोनू भट्ठ के साथ मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आकाश यादव को दुष्कर्म, पॉक्सो और मारपीट के दोनों मामलों में रिमांड पर भेज दिया गया है, उसके साथी फरार आरोपी सोनू भट्ठ की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक गिरधारी साव और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है, जिनकी तत्परता से आरोपी की गिरफ्तारी की गई ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING