Advertisement Carousel
Uncategorized

लव जिहाद का शिकार हुई एक और मजलूम…पढ़िए द त्रिपुरा स्टोरी…?

रायगढ़…देश में लगातार बढ़ते लव जिहाद के मुआमलों के बीच रायगढ़ में एक बार फिर से लव जिहाद की गूंज सुनाई दे रही है।इस मर्तबा विधर्मी ने त्रिपुरा की एक युवती को अपना शिकार बनाया है।
बता दें की कल शाम लव जिहाद की शिकार हुई युवती अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची और अपने साथ हुई हैवानियत की लिखित शिकायत कलेक्टर को दी है।जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक त्रिपुरा के लैफुंगा की रहने वाली युवती की ऑनलाइन दोस्ती एक युवक के साथ हुई थी।युवक ने अपना नाम गुलशन मनहस बताया।कई महीनों की आपसी चैटिंग के बाद युवक ने उसे आंध्रप्रदेश बुलाकर वद्रापालम नामक शहर में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी कर लिया।फिर दोनों साथ रहने लगे।परिवार के बारे में पूछने पर वह हमेशा टाल जाता था।2022 में युवती ने एक पुत्र को जन्म दिया।बेटे के पैदाइश के चार माह बाद गुलशन युवती को अपना घर दिखाने जम्मू ले गया।जम्मू में कांदी नामक गांव पहुंचने के बाद गुलशन के परिवार वालों के रहन सहन को देखकर युवती को शक हुआ।आसपास जानकारी लेने पर उसे पता चला की गुलशन हिंदू नही बल्कि मुस्लिम है।उसका नाम गुलशन नही रियाज अहमद पिता अहमद दीन है।जब इस बात का युवती ने विरोध किया तो ससुराल वालों और मौलबियों ने उसे इस्लाम कबूलने को कहा,युवती नही मानी तो उसे और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी जाने लगी साथ ही उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़नाएं दी जाने लगी।किसी तरह जान बचाकर लव जिहाद का शिकार हुई युवती अपने बच्चे के साथ रायगढ़ पहुंची और गुलशन उर्फ़ रियाज अहमद के खिलाफ एसपी और कलेक्टर से लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING