Advertisement Carousel
Uncategorized

अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन अग्र बंधुओ ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

रायगढ़ : नगर में चल रही अग्र समाज की महाराजा अग्रसेन जयंती में मंगलवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। स्थानीय रेड क्वीन में सुबह 10:00 बजे शिविर प्रारंभ हुआ। शिविर का शुभार अग्रोहाधाम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील मित्तल और जनकर्म के संपादक गौतम अग्रवाल ने किया। उनके साथ ही अतिथि के रूप में सुरेश कुडुमकेला,पवन कुडुमकेला और उत्तम एन. आर.ज्वेलर्स भी उपस्थित थे। सर्वप्रथम महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ शिविर शाम 6:00 बजे तक चला। सुबह 10:00 बजे से ही रेड क्वीन में अग्र बन्धुओ का पहुंच कर रक्त देना शुरू हो गया था।शिविर में 90 से अधिक यूनिट ब्लड डोनेट किया गया।

शिविर में उपस्थित अग्रोहा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील मित्तल ने आयोजन की सराहना करते हुए समिति को शुभकामनाएं दी एवं जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक अग्र बंधुओ को रक्तदान कर पूर्ण के भागी बने का आग्रह किया। जनकर्म के संपादक गौतम अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान

advertisement

महादान है। महाराजा अग्रसेन जयंती पर आयोजित इस रक्तदान शिविर से अग्र समाज के साथ-साथ सभी समाजों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी रक्त वीरों को शुभकामनाएं दी एवं शानदार आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की।

इस शिविर को सफल बनाने में सेवा ब्लड बैंक, लक्ष्य ब्लड सेंटर, रायगढ़ ब्लड सेंटर संजीवनी का विशेष योगदान रहा रक्तदान से पूर्व रक्तवीर की रक्त की जांच की गई एवं ब्लड प्रेशर और वजन भी नापा गया। इस शिविर को सफल बनाने में मुख्य भूमिका कार्यक्रम प्रभारी रक्तविर विमल अग्रवाल,तरुण अग्रवाल (संजीवनी),आकाश अग्रवाल (दुल्हन साड़ी) आदि की रही। सफल रक्तदान शिविर के लिए आयोजन समिति ने सभी को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING