Advertisement Carousel
Uncategorized

अवैध शराब तस्करी करते कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा…. पुलिस ने शराब परिवहन कर रहे आरोपी से 30 पाव देशी, अंग्रेजी शराब और मोटरसाइकिल किया जप्त

advertisement

, रायगढ़ । कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कल मुखबीर सूचना पर एक व्यक्ति को मोटर सायकल पर शराब तस्करी करते आरोपी को गिरफ्तार किया है। सहायक उप निरीक्षक इगेश्वर यादव और उनकी टीम जिसमें प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, आरक्षक मनोज पटनायक, कुंवर भगत और कमलेश यादव शामिल थे, टीम ने टाउन पेट्रोलिंग और माइनर एक्ट की कार्यवाही के दौरान यह कार्रवाई की ।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस को जानकारी मिली कि उर्दना ढाबा का कर्मचारी विवेक निषाद भारी मात्रा में शराब लेकर ढाबा में अवैध रूप से बिक्री के लिए जा रहा है। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के अनुसार, आरोपी विवेक निषाद को बडेरामपुर स्कूल के पास रोड किनारे नाकेबंदी कर रोका गया। आरोपी की मोटर साइकिल (HF डिलक्स, सिल्वर-हरा-काला रंग, नंबर CG 13 AG 4612) को रोककर तलाशी लेने पर उसके पिट्ठू बैग से 15 पाव देशी प्लेन मदिरा और 15 पाव अंग्रेजी गोल्डन गोवा सुपीरियर शराब बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी विवेक निषाद, पिता शंकर निषाद, उम्र 26 वर्ष, निवासी ढिमरापुर चौक, पुरानी बस्ती, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़ से कुल 5.400 बल्क लीटर अवैध शराब (कीमत 3300 रूपए), HF डिलक्स बाइक (कीमत 25000 रूपए), जब्त की। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING