Advertisement Carousel
Uncategorized

अग्र साइक्लोन में सबसे पहले पहुँच कर खुशी गोयल और संदीप बंसल ने मारी बाजी….बालिकाओं में भी साइकिल रेस को लेकर काफी उत्साह बड़ी संख्या में लिया हिस्सा

रायगढ़ : नगर में चल रही महाराजा अग्रसेन जयंती में बुधवार को सुबह-सुबह साइक्लोन (साइकिल रेस) का आयोजन किया गया था। यह रेस अंबेडकर चौक से मेडिकल कॉलेज से फिर अंबेडकर चौक तक थी। साइकिल रेस में युवकों के साथ-साथ बालिकाओं में काफी उत्साह दिखा बड़ी संख्या में बालिकाओं ने हिस्सा लिया। सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रथम रेस बालिका वर्ग की हुई समिति के सदस्यों एवं अग्र समाज के गणमान्य नागरिकों ने हरी झंडी दिखाकर रेस प्रारंभ कराई। अंबेडकर चौक से रेस प्रारंभ हुई और रोज गार्डन होती हुई मेडिकल कॉलेज तक गई। वहाँ मौजूद प्रभारीयो द्वारा प्रतियोगियों को टोकन दिया गया फिर वह वापस अंबेडकर चौक पहुंचे। इस रेस में शानदार साइकलिंग करते हुए खुशी गोयल ने सबसे पहले पहुंचकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर पलानी जैन एवं श्रुति जैन तीसरे स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए घृति दारूका को सात्वना पुरस्कार दिया गया।

बालिका वर्ग के पश्चात पुरुष वर्ग की रेस प्रारंभ हुई। जिसमें शानदार साइकिलिंग करते हुए सबसे पहले पहुंचकर संदीप बंसल ने प्रथम,रुद्रांश सिंघल ने द्वितीय एवं निकेश अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस रेस में भी अच्छे प्रदर्शन के लिए हार्दिक अग्रवाल को सात्वना पुरस्कार दिया गया। विजय प्रतियोगियों को वहां उपस्थित अग्र समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य भूमिका आयोजक मारवाड़ी युवा मंच रायगढ़ ने निभाई। मंच के सचिव आशीष अग्रवाल (डोरा),तरुण अग्रवाल (संजीवनी),सुदीप केड़िया, पूर्व अध्यक्ष आशुतोष चरक,अंकित अग्रवाल,यश डालमिया आदि सदस्य उपस्थित रहे। अग्र समाज से नरेश अग्रवाल (अमलधिया),विनोद कलानोरिया,राजकुमार अग्रवाल (लालटंकी),ललित बोंदिया ,सुरेश गोयल,अरुण गोयल, दीपक डोरा,प्रवीण बंसल,रितेश शेरसिंग मेलाराम एवं जयंती प्रभारी मनीष पालीवाल,बजरंग जूटमिल,मुकेश मित्तल कलानोरिया, संजय अग्रवाल (कार्ड),अशोक अग्रवाल (ब्लू चिप),प्रकाश निगानिया सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु उपस्थित थे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING